Anti CAA Protest – एंटी इंडिया नारे लगाने पर लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Anti CAA Protest

नई दिल्ली। Anti CAA Protest – बेग्लुरु में एमआईएएमआईएम के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में एक लड़की ने भारत विरोधी नारे लगाए। लड़की ने मंच से पाकिस्तान के पक्ष में जिंदाबाद कहकर नारा लगाया। हालांकि मंच पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ही लड़की को कब्जे में लिया। फिलहाल लड़की को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Anti CAA Protest में एंटी इंडिया नारेबाजी के बाद मंच से औवेशी ने कहा कि उनका इस नारेबाजी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मंच से भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि भारत हमेशा से जिंदाबाद था और रहेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी दुश्मन मुल्क की तारीफ नहीं करते, हमें सिर्फ भारत से मतलब है।

पाकिस्तान के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की का नाम अमूल्या है। लड़की पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट ने अमूल्या को जमानत देने से इंकार कर दिया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं लड़की के पिता ने इस घटना पर कहा कि उसके खिलाफ कार्यवाई करें पुलिस।

युवती को 23 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि जिस समय लड़की ने पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की उस वक्त औवेशी भी मंच पर मौजूद थे। नारेबाजी के बाद औवेशी ने लड़की को रोकने की कोशिश की। बाद में ओवैशी ने लड़की को रोकते हुए इस नारेबाजी की निंदा की।

वहीं अमूल्या के पिता का कहना है कि वो विशेष समुदाय के कुछ लोगों के प्रभाव में थी। मैंने उसे ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

आरोपी लड़की अमूल्या के घर के  बाहर प्रदर्शन

इस घटनाक्रम के बाद देशद्रोह आरोपी अमूल्या के घर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। उनके आवास पर देर रात हमला भी किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अमूल्या के लिए सजा की मांग की। बता दें कि गुरुवार को अमूल्या ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित रैली में भारत विरोधी नारेबाजी की थी।

सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि पाकिस्‍तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्‍या को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं अमूल्या के पिता ने कहा कि वह उसका बचाव नहीं करेंगे। इससे यह साबित होता है कि नक्‍सलियों से उसका संपर्क है। उचित सजा दी जानी चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Anti CAA Protest – एंटी इंडिया नारे लगाने पर लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Anti CAA Protest
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts