जियो के खिलाफ किसानों में बढ़ा गुस्सा, 1500 मोबाइल टावरों में तोड़फोड़

जियो के खिलाफ गुस्सा

चंडीगढ़। कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध के बीच किसानों ने पंजाब के 1500 Jio के टावरों को कथित रूप से नुकसान पहुंचाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, टावरों में तोड़फोड़ और बिजली में गड़बड़ी की वजह से कई जगहों पर टेलिकॉम सेवा प्रभावित हुई है। जियो के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

पंजाब में कथित तौर पर हुई इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में मोबाइल टावरों के साथ हुई छेड़छाड़ और संचार सेवाओं को बाधित करने खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं- अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में अराजकता या किसी निजी या सार्वजनिक संपत्ति के विनाश को सहन करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संपत्ति को नुकसान और लोगों को असुविधा बर्दास्त नहीं की जाएगी।

सिंह ने कहा, “इस तरह संचार साधनों को नुकसान पहुंचना छात्रों, खासकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले और कोविड महामारी के कारण घर से काम करने वाले पेशेवरों के लिए नुकसानदायक होगा। यहां तक कि बैंकिंग सेवाएं भी काफी हद तक ऑनलाइन लेनदेन पर निर्भर हैं, जिससे लोगों का सुविधा हो रही है।”

बता दें कि जबसे कृषि कानूनों में बदलाव किया गया है, किसानों का मानना है कि इस बदले कानूनों से अरबपति उद्योगपतियों जैसे- मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को सबसे अधिक फायदा होगा। इसलिए जियो के खिलाफ किसानों ने अपना गुस्सा जियो के टावरों पर निकलना शुरू कर दिया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

पंजाब में कई मोबाइल टावरों की बिजली आपूर्ती को रोक दी गई है और केबल भी काट दिया गया है। बता दें कि पंजाब में जियो के 9000 से अधिक टावर हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार लाए गए नए कृषि संशोधन कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसान संगठनों का आंदोलन हो रहा है। पिछले एक महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर कड़कड़ती ठंड में आंदोलन कर रहे है। इस बीच केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर को बातचीत के लिए किसानों को समय दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

जियो के खिलाफ किसानों में बढ़ा गुस्सा, 1500 मोबाइल टावरों में तोड़फोड़

जियो के खिलाफ गुस्सा
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts