Amitabh Bachchan Biography, Age, Wife, First Film: अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म कौन सी थी?

बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर आज राज कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का महानायक कहा जाता है।
Amitabh Bachchan Biography

Amitabh Bachchan Biography, Age, Wife, First Film: बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर आज राज कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन फिल्में करने के साथ-साथ बहुत चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को होस्ट भी करते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का गृह नगर इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश है। वर्तमान में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं। अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन भी एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन के साथ हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कस्तूरबा गाँधी

कस्तूरबा गाँधी के बारे में यह रोचक तथ्य आपको झकझोर देगी, ऐसी थी जिंदगी

महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी महात्मा गांधी की तरह ही काफी लोकप्रिय थीं। कहा…

Apr 17, 2024
महात्मा गाँधी की पत्नी

क्या आपको पता है कि महात्मा गाँधी की पत्नी कौन हैं? कैसे हुई थी इनकी शादी

महात्मा गाँधी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी था। वह हमेशा बिना किसी शिकायत के…

Apr 5, 2024
बिपिन रावत की जीवनी

बिपिन रावत की जीवनी – CDS Bipin Rawat Biography

बिपिन रावत की जीवनी – भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत…

Apr 3, 2024

Amitabh Bachchan Biography: अमिताभ बच्चन का व्यक्तिगत जीवन

  • वास्तविक नाम – अमिताभ हरिवंश राय श्रीवास्तव
  • प्रचलित नाम – अमिताभ बच्चन
  • उपनाम – बॉलीवुड के मुन्ना, एंग्री यंग मैन, बिग बी, एबी सीनियर, अमित, शहंशाह
  • पेशा – अभिनय (बॉलीवुड अभिनेता)
  • जन्मतिथि – 11 अक्टूबर 1942
  • आयु (2023 के अनुसार) – 81 वर्ष
  • जन्म स्थान – इलाहाबाद, संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश), ब्रिटिश भारत

Amitabh Bachchan Education: अमिताभ बच्चन की शिक्षा

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

अमिताभ बच्चन का बचपन प्रयागराज उत्तर प्रदेश में बीता। उन्होंने ज्ञान प्रमोधिनी, बॉयज हाई स्कूल, प्रयागराज, भारत से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल में प्रवेश लिया। फिर वह दिल्ली आ गए और यहां पर किरोरी मल कॉलेज, नई दिल्ली से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की। अमिताभ बच्चन ने विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है। उन्हें मुख्य तौर पर गायन, ब्लॉगिंग और पढ़ना पसंद है।

  • शारीरिक संरचना – लंबाई 6 फीट 1 इंच
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • प्रारंभिक शिक्षा – ज्ञान प्रमोधिनी, बॉयज हाई स्कूल, इलाहाबाद (अब प्रयागराज), भारत
  • उच्च शिक्षा – शेरवुड कॉलेज नैनीताल और किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली
  • शैक्षणिक योग्यता – विज्ञान में स्नातक

Amitabh Bachchan Biography: अमिताभ बच्चन की फैमिली

इलाहाबाद (अब प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में जन्में अमिताभ बच्चन अपने करियर की तलाश में मुंबई शिफ्ट हो गए। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या बच्चन के अलावा पोती आराध्या बच्चन हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की बेटी भी है। अमिताभ बच्चन की बेटी का नाम श्वेता बच्चन – नंदा है।

Amitabh Bachchan Family
Amitabh Bachchan Family

अमिताभ बच्चन के पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन है। स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन एक प्रसिद्ध कवि थे। उनकी माता का नाम तेजी बच्चन है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की सौतेली मां भी थी। अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का नाम श्यामा था। अमिताभ बच्चन के भाई का नाम अजिताभ बच्चन है। बहन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

  • माता का नाम – तेजी बच्चन (सौतेली मां – श्यामा)
  • पिता का नाम – हरिवंश राय बच्चन, भारतीय कवि
  • भाई का नाम – अजिताभ बच्चन
  • पत्नी का नाम – जया भादुरी बच्चन, पूर्व भारतीय अभिनेत्री और भारतीय राजनीतिज्ञ
  • बेटे का नाम – अभिषेक बच्चन (बॉलीवुड अभिनेता)
  • बेटी का नाम – श्वेता बच्चन

अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड

शादी से पहले अमिताभ बच्चन का नाम अन्य अभिनेत्रियों से भी जुड़ा था। इसमें सबसे प्रमुख नाम भारतीय अभिनेत्री स्वर्गीय प्रवीण बेबी और अभिनेत्री रेखा का आता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन है। जया बच्चन से अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी की थी। शादी के बाद जया बच्चन कुछ समय तक के लिए फिल्मों से दूर हो गईं।

अमिताभ बच्चन की पसंदीदा चीजें

अमिताभ बच्चन को गायन और ब्लॉगिंग के अलावा कलम एकत्रित करना और लंदन तथा स्विट्जरलैंड की यात्रा करना पसंद है। उनका पसंदीदा भोजन भिंडी सब्जी, जलेबी और खीर है। पसंदीदा अभिनेताओं में दिलीप कुमार उनके पसंदीदा अभिनेता हैं और वहीदा रहमान पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन को कागज के फूल, गॉन विद द विंड, गंगा जमुना, ब्लैक, गॉडफादर, स्कार्फस, प्यासा फिल्म पसंद है। पसंदीदा कार में रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले आर्नेज आर है। अमिताभ बच्चन खेलों में भी काफी रूचि रखते हैं। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है। उन्हें क्रिकेट खेलना और देखना दोनों ही पसंद है।

हरिवंश राय द्वारा लिखित मधुशाला अमिताभ बच्चन की सबसे प्रिय पुस्तक है। इस पुस्तक को वह हमेशा अपने साथ रखते हैं और पढ़ना पसंद करते हैं। उन्हें सफेद रंग पसंद है और सफेद रंग के कपड़े ही वह पहनना पसंद करते हैं। घूमने के लिए अमिताभ बच्चन को लंदन और स्विट्जरलैंड बहुत अच्छा लगता है।

अमिताभ बच्चन का कार संग्रह

यात्रा के शौकीन अमिताभ बच्चन को कार संग्रह करने का भी काफी शौक है। उनके पास कई बड़े ब्रांड की कार मौजूद है। बेंटले आर्नेज आर, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लेक्सस एलएक्स 470, मर्सिडीज-बेंज एसएल 500 एएमजी, बीएमडब्लू 760 एलआई, बीएमडब्लू एक्स 5, मर्सिडीज बेंज एस 320, मर्सिडीज बेंज एस 600, मर्सिडीज बेंज ई 240, पोर्श केमैन एस, रेंज रोवर एसयूवी, मिनी कूपर, रोल्स रॉयस फैंटम, टोयोटा लैंड क्रूजर।

Amitabh Bachchan Biography: अमिताभ बच्चन की इनकम

अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति लगभग 400 मिलियन डॉलर है। वह एक फिल्म करने के लिए ₹20 करोड़ लेते हैं। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबूपट्टी गांव से थे। उनकी माँ तेजी बच्चन पाकिस्तान के ल्यालपुर (फैसलाबाद) के एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

अमिताभ बच्चन का करियर

अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से हुई थी। यह अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। टीवी की दुनिया में अमिताभ बच्चन का सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति है। यह शो 2000 में शुरू हुआ था। तबसे लेकर आज तक इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं।

कौन बनेगा करोड़पति शो को एक दो बार अन्य अभिनेताओं ने भी होस्ट किया था। जिसमें शाहरुख खान का नाम प्रमुख है। हालांकि ज्यादातर समय अमिताभ बच्चन ने इस शो को होस्ट किया है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन एक इंजीनियर बनना चाहते थे और भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए वह काफी उत्सुक थे।

अमिताभ बच्चन को उनके भारी आवाज के लिए जाना जाता है। एक बार जब वह ऑल इंडिया रेडियो में इंटरव्यू देने गए तो उन्हें सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उनकी आवाज भारी थी। अपनी पहली डेब्यू फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम करने से पहले अमिताभ बच्चन ने मृणाल सेन की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भुवन शोम (1969) में अपनी आवाज दी थी।

अमिताभ बच्चन को पहली बार 1971 में आई फिल्म आनंद में डॉक्टर की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पहले फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहली बार फिल्म गुड्डी में काम किया था। यह फिल्म 1971 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक अतिथि की भूमिका निभाई थी।

अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उनकी फिल्म जंजीर के लिए मिली। फिल्म जंजीर 1973 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना की भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन को प्रसिद्धि हासिल हुई और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फिल्म जंजीर से ही उन्हें एक नया नाम मिला, एंग्री यंग मैन। एंग्री यंग मैन बॉलीवुड फिल्म जगत में सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक माना जाता है। उसके बाद अमिताभ बच्चन फिल्म शोले में जय की भूमिका के लिए भी काफी सराहे गए। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई और अमिताभ बच्चन की खूब तारीफ की गई।

अमिताभ बच्चन का राजनीतिक सफर

फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद अमिताभ बच्चन राजनीति में भी कुछ समय के लिए शामिल हुए थे। 1984 में उन्होंने अपने दोस्त राजीव गांधी को समर्थन देने के लिए कुछ समय तक अभिनय से दूरी बना ली थी। उन्होंने एचएन बहुगुणा के खिलाफ आठवीं लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा और आम चुनाव के इतिहास में 68.2% के भारी अंतर से जीत दर्ज की।

हालांकि अमिताभ बच्चन राजनीति में ज्यादा दिन तक सक्रिय नहीं रहे। 3 साल तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया और फिर से अपने अभिनय की दुनिया में लौट गए। जब उनकी कंपनी एबीसीएल घाटे में चल रही थी तब उनके दोस्त अमर सिंह ने उनकी आर्थिक रूप से मदद की थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह की पार्टी समाजवादी पार्टी का समर्थन करना शुरू कर दिया।

अमिताभ बच्चन का फिल्मों में दोबारा वापसी

राजनीति से संन्यास लेने के बाद अमिताभ बच्चन की 1990 में फिल्म अग्निपथ आई। इस फिल्म में माफिया डॉन की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके बाद 1994 में उनकी फिल्म इंसानियत बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस फिल्म की असफलता के बाद अमिताभ बच्चन 5 साल तक फिल्म जगत में दिखाई नहीं दिए।

1996 में उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) की स्थापना की। अमिताभ बच्चन की कंपनी ने 1996 में बेंगलुरु में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक का कार्य लिया था। हालांकि 1996 में मिस वर्ल्ड ब्यूटी प्रतियोगिता के विफल होने की वजह से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

इसके बाद इस नुकसान से उबरने के लिए अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में सुप्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत की। जून 2000 में वह एशिया के पहले व्यक्ति बने जिनकी लंदन स्थित मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय में मॉम से निर्मित मूर्ति स्थापित की गई। अमिताभ बच्चन अपने दोनों हाथों से बहुत ही अच्छी तरह से लिख सकते हैं।

अमिताभ बच्चन से जुड़े विवाद

फिल्म और राजनीतिक जीवन में योगदान देने के अलावा अमिताभ बच्चन के जीवन से कुछ विवाद भी जुड़े हुए हैं। देश के बहुचर्चित बोफोर्स घोटाले में उनका नाम सामने आया। हालांकि जांच कमेटी द्वारा उन्हें निर्दोष करार दिया गया। उसके बाद किसान के तौर पर नकली दस्तावेज प्रस्तुत करने के कारण भी वह विवादों में रहे।

जब अमिताभ बच्चन अपने अभिनय के शिखर पर थे तब स्टारडस्ट पत्रिका ने उन पर 15 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था। 1996 में उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को अनुचित तरीके से आयोजित करने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। इस प्रतियोगिता में अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन आर्थिक रूप से काफी टूट गए थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Amitabh Bachchan Biography, Age, Wife, First Film: अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म कौन सी थी?

बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर आज राज कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का महानायक कहा जाता है।
Amitabh Bachchan Biography
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts