अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी सोमवार 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार लक्ष्मी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मी 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म (Horror Comedy Film) है। फिल्म में अक्षय कुमार ने भी एक ट्रांसजेंडर (Transgender) का किरदार निभाया है। फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर ट्रांसजेंडर्स के बारे में नजरिया बदलने की अपील की है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा है – नजर से बचने के लिए बहुत टीके लगा लिए, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है। आइए, जेंडर स्टीरियोटाइप को खत्म करें और लाल बिंदी लगाकर ट्रांसजेंडर के सम्मान और प्यार के लिए सपोर्ट बढ़ाएं।

अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अभिनेता कुछ ट्रांसजेंडरों के साथ नाचते हुए भी दिखते हैं। बता दें कि फिल्म लक्ष्मी को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। हाल के दिनों में फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद फिल्म का टाइटल सिर्फ लक्ष्मी कर दिया गया।

अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म लक्ष्मी सोमवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही बहुत लोकप्रिय हो चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार, कियारा आडवानी मुख्य भूमिका में हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में बड़ा नाम रहे निर्देशक राघव लॉरेंस ने अपनी ही फिल्म ‘मुनी 2 – कंचना’ को हिंदी में रीमेक किया है। फिल्म का नाम पहले अक्षय कुमार के सुझाव पर ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रखा गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

फिल्म के गानों को दर्शकों द्वारा मिश्रित प्रतिक्रिया दी गई है। ‘बम भोले’ गाने में आगे पीछे हिलते कैमरे को लोगों ने सिरे से नाकार दिया। फिल्म में संगीत अमर मोहिले और तनिष्क बागची ने दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी सोमवार 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार लक्ष्मी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts