नासिक में भीषण दुर्घटना, बस और ऑटो की टक्कर में 20 की मौत

A horrific accident in Nashik

नई दिल्ली। A horrific accident in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, ऑटो रिक्शा से टकराकर बस एक कुएं में गिर गई। हादसे में 20 की मौत और 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। 20 मृतकों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है। सीएम ठाकरे ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। घटना नासिक जिले के देवला इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि मंगलवार को विपरित दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा से बस टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों अनियंत्रित होकर पास के ही एक कुएं में गिर गई।

A horrific accident in Nashik: इस हादसे में घायल कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उत्तर महाराष्ट्र जिले में मालेगांव-देओला रोड के आसपास मेसी फाटा पर मंगलवार शाम को दुर्घटना हुई। टक्कर इतना भीषण था कि बस ऑटो- रिक्शा को अपने साथ लिए घसीटते हुए सड़क किनारे एक कुएं में जा गिरी। नासिक ग्रामीण के डिप्टी एसपी सदाशिव वाघमारे ने कहा कि घायलों को देवला और मालेगांव स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

सीएम उद्धव ठाकरे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा है। राहत और बचाव कार्य में तेजी के लिए एनडीआरएफ टीम की मांग की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना प्रकट किया है। पूर्व सीएम फडणवीस ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

नासिक में भीषण दुर्घटना, बस और ऑटो की टक्कर में 20 की मौत

A horrific accident in Nashik
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts