Delhi Election 2020: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, पूछा…

Delhi Election 2020

नई दिल्ली। Delhi Election 2020: दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नेताओं में जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बीजेपी समर्थक के घर जाने पर कटाक्ष करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंत्री को पार्टी समर्थकों से पूछना चाहिए कि मंहगाई के दौर में उनके बच्चों की पढ़ाई का ध्यान किसने रखा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि इससे पहले अमित शाह ने अपने ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की जिसमें गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ता के घर में खाना खाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और पूछा कि आपको भाजपा समर्थकों से पूछना चाहिए कि पांच साल के उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा।

Follow us on Google News

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को 24 घंटे बिजली किसने दी। जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली, पानी और बस यात्रा निशुल्क करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे परिवार के लोग हैं सर। मैंने बड़ा बेटा बनकर इनका ख्याल रखा है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग एनकाउंटर में 11 आतंकी ढेर, 2 जवान भी हुए शहीद

Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

बता दें कि Delhi Election 2020 में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगें और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। जिसके बाद दिल्ली की गद्दी पर किसका हक होगा इसका परिणाम सबसे सामने आ जाएगा। फिलहाल नेता एक-दूसरे से सवाल-जवाब करने में व्यस्त हैं। दिल्ली की जनता अपना अंतिम फैसला 8 फरवरी को करेगी।

यह भी पढ़ें -   तेलंगाना के वारंगल में कुए से निकले 9 शव, सभी प्रवासी मजदूर, मचा हड़कंप

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के यमुना विहार में बीजेपी कार्यकर्ता मनोज जी के घर भोजन किया। भोजन के उपरान्त बच्चों से हाथ मिलाते हुए तस्वीर भी अमित शाह ने ट्विटर पर पोस्ट किया। अमित शाह ने अपने ट्विटर पर लिखा, यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहाँ भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे लिखा, भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार Delhi Election 2020 में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। पिछले पांच साल के कार्यकाल के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए जहां यह एक परीक्षा की घड़ी है तो वहीं बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में आप को पटखनी देने का एक सुनहरा मौका भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   Bihar Election Live Update - 243 सीटों का रुझान, NDA 124 सीटों पर आगे
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now