किसान आंदोलन के बीच इन खिलाड़ियों ने किया सम्मान वापसी का ऐलान

किसान आंदोलन

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के 12वें दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से मुलाकात के बाद कहा कि ‘किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। हम किसानों के संघर्ष में शुरू से ही साथ रहे हैं। केंद्र और दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की परमिशन मांगी थी। हम पर खूब दबाव बनाया गया, लेकिन हमने परमिशन नहीं दी।

उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे किसान आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। यूपी में बसपा प्रमुख मायावती ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। किसानों ने 8 दिसंबर को देशभर में बंद का ऐलान किया है। इस बंद के समर्थन में कांग्रेस सहित 20 राजनीतिक पार्टियों ने साथ देने का ऐलान किया है। इसके अलावा देश के 10 ट्रेड यूनियनों ने भी किसानों के इस बंद का समर्थन किया है।

इन खिलाड़ियों ने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है

कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच कई खिलाड़ियों ने इससे समर्थन में अपना-अपना अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। इन खिलाड़ियों में विजेंद्र सिंह, करतार सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

खिलाड़ी/कोचअवॉर्ड
विजेंद्र सिंह, बॉक्सिंगखेल रत्न
गुरबख्श सिंह संधू, बॉक्सिंगद्रोणाचार्य अवॉर्ड
करतार सिंह, कुश्तीपद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड
सज्जन सिंह चीमा, बास्केट बॉलअर्जुन अवॉर्ड
राजबीर कौर, हॉकीअर्जुन अवॉर्ड

किसान नेता बलदेव सिंह निहालगढ़ ने कहा कि मंगलवार को सुबह से शाम तक बंद रहेगा। इसके अलावा दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस और शादियों वाली गाड़ियाँ को आने-जाने की परमिशन रहेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

लखनऊ में सपा नेता अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। बता दें कि अखिलेश यादव किसानों के समर्थन में कन्नौज के धरनास्थल पर जाने वाले हैं। नोएडा से सटे दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री बंद कर दिया गया है। एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर बंद है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

किसान आंदोलन के बीच इन खिलाड़ियों ने किया सम्मान वापसी का ऐलान

किसान आंदोलन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts