रिहा होते ही महबूबा मुफ्ती ने फिर उगला जहर, बीजेपी ने कहा- सलाखों के पीछे डालें

महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने फिर से भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जहरीला बयान दिया है। महबूबा ने कहा कि जबतक कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता और उन्हें जम्मू-कश्मीर का झंडा वापस नहीं मिल जाता वो तिरंगा नहीं उठाएंगी। महबूबा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है।

बीजेपी ने महबूबा के इस बयान को देशद्रोही करार दिया है। बीजेपी ने कहा है कि धरती की कोई ताकत वह झंडा फिर से नहीं फहरा सकती और अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मैं उपराज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि वह महबूबा मुफ्ती के देशद्रोही बयान का संज्ञान लेते हुए उन्हें सलाखों के पीछे डालें।

पीडीपी कार्यालय पर तिरंगा फहराया

महबूबा के द्वारा दिए गए इस भड़काऊ बयान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराने की कोशिश की। हालांकि पुरिस ने उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। इससे पहले रविवार को बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर दिए गए महबूबा के बयान के बाद पीडीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

जम्मू में कुछ युवाओं ने पीडीपी के दफ्तर पर तिरंगा झंडा फहराया था। प्रदर्शन के दौरान महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। दरअसल, रिहा होने के बाद महबूबा ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने वाली टिप्पणी की थी। महबूबा ने कहा था कि मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा कोई दूसरा झंडा नहीं उठाऊंगी। उन्होंने कहा था कि जबतक हमें हमारा ये झंडा वापस नहीं आएगी तबतक हम उस झंडे को नहीं उठाएंगे। हमारा झंडा तो ये है। उस झंडे (तिरंगा) से हमारा रिश्ता इस झंडे ने बनाया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को पिछले साल 2019 में 5 अगस्त को हटा दिया था। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रेदश बनाए गए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

रिहा होते ही महबूबा मुफ्ती ने फिर उगला जहर, बीजेपी ने कहा- सलाखों के पीछे डालें

महबूबा मुफ्ती
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts