पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर तीन रैलियाँ पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर, गया और सासाराम में की थी। लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि पीएम मोदी एनडीए से विद्रोह कर चुके चिराग के बारे कुछ कहेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें अपने किसी भी भाषण में चिराग पासवान का नाम तक नहीं लिया। वहीं बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने चिराग की तारीफ कर दी।
दूसरी तरफ चिराग और नीतीश कुमार के तल्खी के बीच बिहार में एक बीजेपी नेता ने चिराग पासवान की जमकर तारीफ कर दी। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दक्षिण भारत से बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि चिराग पासवान बहुत ऊर्जावान नेता हैं। उन्होंने अपना स्थान साफ तौर पर क्लीयर कर दिया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
15 साल के शासनकाल से आज का 15 साल बेहतर – तेजस्वी सूर्या
बता दें कि बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या को पीएम मोदी भी काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि चिराग और मैं बिहार के किसी भी मुद्दे पर एक साथ होते हैं। हालांकि इन सबके बीच तेजस्वी सूर्या ने नीतीश सरकार के शासनकाल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने यह तय कर दिया है कि एक बार फिर से बिहार में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि एनडीए को युवा फुल सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने लालू सरकार के शासनकाल पर बात करते हुए कहा कि 15 साल पहले कैसी सरकार थी, लेकिन आज का 15 साल में बिहार कितना बदल गया है। हर घर में बिजली है, सभी लोगों के पास घर है। कोरोना में हमारी सरकार ने लोगों को गैस सिलेंडर दिए हैं।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल बिहार का भविष्य ही नहीं चुनेगा, बल्कि भारत का भी भविष्य चुनेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































