जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, दो CRPF जवान शहीद

पुलवामा में आतंकी हमला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकी हमला हो गया। पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पुलवामा जिले के पंपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी पर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। हमले में सुरक्षा बलों के तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

घटना के बाद सीरआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है। खबरों के अनुसार, पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोली में पांच जवान घायल हो गए। आतंकी हमले में घायल पांच जवानों में से दो जवान बाद में शहीद हो गए। तीन घायल जवानों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

27 सितंबर को भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने 27 सितंबर को भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था। जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा इलाके में उस वक्त आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे।

50 आरआर बटालियन मौके पर मोजूद

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हाइवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस और सेना की 50 आरआर बटालियन घटनास्थल पर पहुंच गया है। सुरक्षा बलों ने कहा है कि मुठभेड़ के दौरान आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हो इसलिए हाईवे पर वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, दो CRPF जवान शहीद

पुलवामा में आतंकी हमला
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts