बाज नहीं आ रहा नेपाल, फिर किया नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश

भारत नेपाल

भारत (India) और नेपाल (Nepal) के बीच बीते दिनों में रिश्तों में तल्खी आई है। दोनों देशों के आपसी रिश्ते खराब हो चुके हैं। इसी बीच नेपाल की तरफ से नोमैंस लैंड (No mans Land) में कब्जे की कोशिश की गई। उत्तराखंड (Uttarakhand) के टनकपुर में सीमा पर विवादित नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश की गई।

नेपाल की तरफ से इस तरह की हरकतों के बाद दोनों तरफ से हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर जल्द ही दोनों देशों के अधिकारी वार्ता करेंगे। बता दें कि भारत नेपाल के बीच विवाद (India Nepal Tension) तब शुरू हुआ जब नेपाल ने नया नक्शा पारित किया। दोनों देशों के संबंध में तभी से तनाव देखा जा रहा है।

इस बीच नेपाली लोगों की ओर से नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश की गई। यह घटना नई है। उत्तराखंड में इस प्रकार की यह घटना पहली बार सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ बिहार में नेपाल सीमा पर नेपाली सेना और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के बीच हालात तनावपूर्ण हैं।

बता दें कि पिछले दिनों बिहार में भी इस तरह की देखी गई थी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक निर्माणाधीन बांध है। यह बांध जिस इलाके में बन रही है, उसके नोमैंस लैंड होने का दावा करते हुए नेपाली फोर्स ने निर्माण रुकवा दिया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

इस घटना के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने नेपाल के दावे पर आपत्ति जताते हुए इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी थी। पिछले दिनों दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर एक बार फिर से नेपाल की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में एक भारतीय युवक घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि इससे पहले भी बिहार में इस तरह की फायरिंग की घटना हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बाज नहीं आ रहा नेपाल, फिर किया नोमैंस लैंड पर कब्जे की कोशिश

भारत नेपाल
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts