भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटो में कोरोना से मरने वालों की संख्या 681 तक पहुंच गई है। यह भारत में एक दिन में मरने वालों मरीजों के मामले में सबसे बड़ी संख्या है। कोरोना वायरस संक्रमित देशों में भारत अब तीसरे पायदान पर पहुंच चुका है। भारत में कुल कोरोना 11 लाख से ज्यादा हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई जबकि अमेरिका में 392 लोग मरे। वहीं, पिछले एक दिन में 40 हजार 225 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा है। इसी के साथ भारत में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है। इनमें 3 लाख 90 हजार 459 एक्टिव केस है। 7 लाख 86 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि देश में अबतक 27 हजार 497 लोग जान गवां चुके हैं।
इन 5 राज्यों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा
आँकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त लगभग चार लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। देशभर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में कुल एक्टिव केस 1 लाख 29 हजार 32 है। देश में यह सबसे अधिक है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बता दें कि कोरोना से एक्टिव केस के मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लेकिन दिन पर दिन ये स्थिति सुधरने की जगह और गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में मौतों का आँकड़ा डराने वाला है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































