लद्दाख: चीनी सेना पीछे हटी, झड़प वाला इलाका किया खाली

लद्दाख

नई दिल्ली। पिछले आठ सप्ताह से जारी गतिरोध अब समाप्त होता नजर आ रहा है। चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के झड़प वाले इलाके से पीछे हट गई है। इसके साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों से भी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वापसी शुरू कर दी है।

बता दें कि चीनी सेना द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब के इलाकों में जबरन घुसने के बाद भारत की तरफ से इसका विरोध किया गया था। चीनी सेना की इस हरकत के बाद सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। सीमा पर बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच कई स्तरीय बातचीत भी हुई थी।

बुधवार शाम तक गोगरा में भी चीनी सेना की वापसी की उम्मीद है। चीन के इस फैसले के बाद भारतीय सेना भी इलाके से पीछे हट गई है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, यह सब शीर्ष भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों के बातचीत के बाद संभव हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों सेनाओं ने पहले ही गलवां घाटी में 4 किमी के बफर जोन का निर्माण कर लिया है।

बता दें कि इसी इलाके में 15 जून को 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। बफर जोन का निर्माण क्षेत्र में दोनों सेनाओं की गश्त गतिविधियों को आंशिक रूप से प्रतिबंधित करेगा। हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने इस बात पर चिंता जताई है कि आंशिक क्यूरेटिंग को भारतीय उपस्थिति और नियंत्रण को कम करने वाली दीर्घकालिक सुविधा नहीं बनने देना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि भारत और चीन के बीच हजारों किलोमीटर का लंबा बॉर्डर है। इससे पहले चीन डोकलाम में भी भारतीय सेना के साथ विवादों में घिर चुका है। चीन का मंशा हमेशा विस्तारवाद का रहा है। चीन अपने पड़ोसियों के जमीन पर हमेशा अपनी आंखे गड़ाए रहता है। चीन का लगभग अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

लद्दाख: चीनी सेना पीछे हटी, झड़प वाला इलाका किया खाली

लद्दाख
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts