ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ उनकी माता माधवी राजे सिंधिया को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले में खराश की समस्या होने पर उन्हें 4 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें बुखार की भी शिकायत थी। मंगलवार 9 जून को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण मिले थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल ज्योतिरादित्य और उनकी मां का इलाज चल रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारनटीन करने की प्रक्रिया चल रही है।

हाल ही में हुए बीजेपी में शामिल

ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025

बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा हाथ था। कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया महासचिव के पद पर थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से ही मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन पाई।

हाल ही में खबर आई थी कि ज्योतिरादित्य बीजेपी से खुश नहीं हैं। उनके ट्विटर प्रोफाइल को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया गया कि वे बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य बीजेपी में शामिल होने वक्त बीजेपी द्वारा किए गए वादों से पीछे हटने से नाराज थे। वे बीजेपी में इस शर्त पर शामिल हुए कि उनके नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा और उपचुनाव में सभी को टिकट दिया जाएगा। लेकिन बीजेपी ने ऐसा करने से मना कर दिया। साथ ही एमपी में कैबिनेट विस्तार लगातार टल रही है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

ज्योतिरादित्य सिंधिया
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts