नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका में कोरोना अपने चरम पर है। अमेरिका में गुरुवार को कोरोनावायरस के कुल 1,901,783 मामले सामने आ चुके हैं। वर्ल्ड मीटर की रिपोर्ट के अनुसार, 4 जून तक अमेरिका में 1 लाख 9 हजार 142 लोगों की कोविड-19 महामारी से मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अमेरिका में 688,670 है।
सबसे अधिक न्यूयॉर्क कोरोना से प्रभावित
अमेरिका में कोरोनावायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित न्यूयॉर्क हुआ है। न्यूयॉर्क में कोरोना के कुल 382,837 केस हैं। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 30,164 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर कोरोनावायरस के कुल 284,267 एक्टिव केस हैं। न्यूयॉर्क में 2,229,473 कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं।
भारतीय समयानुसार 4 जून 2020 दोपहर 2 बजे तक अमेरिका में 248 नए केस कोरोनावायरस के आ चुके हैं और 4 नए मरीजों की मौत हो चुकी है। पूरे अमेरिका में कुल 19,100,620 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। अमेरिका में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 86 है। जबकि 14 प्रतिशत मरीज कोरोनावायरस से जंग हार चुके हैं।
न्यूजर्सी टाउन दूसरे नंबर पर
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
कोरोना का दूसरा सबसे बड़ा हॉटस्पॉट सिटी न्यूजर्सी बना हुआ है। न्यूजर्सी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के कुल 163,774 केस हैं। इस राज्य में 11,906 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। न्यूजर्सी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 131,668 है। यहां पर 837,420 लोगों का टेस्ट अभी तक किया जा चुका है।
अमेरिका के लोवा में कोरोनावायरस के 248 नए केस
अमेरिका में 3 जून को कुल 20,578 नए केस आए थे। इनमें से न्यूजर्सी में सबसे ज्यादा 123 नए केस आए थे। जबकि न्यूयॉक सिटी में 86 से अधिक नए केस सामने आए थे। 3 जून को अमेरिका में 1083 मरीजों की मौत हुई थी। 4 जून को अमेरिका में जो 248 नए केस आए हैं वो लोवा से आया है। लोवा में कोरोना वायरस के कुल 20 हजार 549 केस हैं। यहां पर 7,836 एक्टिव केस हैं। इस शहर में कुल 578 लोगों की मौत कोविड-19 महामारी से हो चुकी है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































