औरंगाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 34, जिले में मिले 8 नए मरीज

औरंगाबाद में कोरोना

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। जिले में पिछले 24 घंटों में 8 नए कोरोना मरीज मिले हैं। औरंगाबाद जिले में जो 8 नए मरीज मिले हैं वो दाउदनगर, गोह और हसपुरा प्रखंड के हैं।

औरंगाबाद में कोरोना की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि मध्यरात्री में आई रिपोर्ट में जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजे मिले हैं। 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज में दाउदनगर के 3, गोह के 4 और हसपुरा के 1 मरीज हैं।

14 मरीज हुए अबतक ठीक

औरंगाबाद जिले में इससे पहले मरीजों की संख्या 26 थी। एक दिन में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में खौफ का माहौल है। हालांकि जिले में अबतक 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 है।

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

पूरे बिहार में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में बाहर से आए मजदूरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बाहर से आए मरीजों में कोरोना मिलना चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1982 हो चुकी है। राज्य में कोरोना से 11 लोगों की अबतक मौत हुई है। 593 मरीज अबतक बिहार में ठीक हो चुके हैं।

भारत में कोरोना एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 22 मई को सुबह 8 बजे तक एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 66330 है। भारत में कोरोना से अबतक 3 हजार 583 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से देशभर में 48 हजार 533 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे पहला मरीज केरल में आया था। हालांकि फिलहाल भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थिति चिंताजनक है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 41 हजार की संख्या को पार कर गया है। महाराष्ट्र में 1900 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

औरंगाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 34, जिले में मिले 8 नए मरीज

औरंगाबाद में कोरोना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts