तीन तलाक पर बोले पीएम, इसके खिलाफ मुस्लिम समाज खुद आगे आएं

नई दिल्ली। देशभर में तीन तलाक को लेकर हो-हल्ला मचा है। हर तरफ इसकी चर्चा है। कोई इसे खत्म करने के पक्ष में है तो कोई अपनी दुकान बंद होने के डर से इसे बंद करने के खिलाफ है। लेकिन वहीं पीएम मोदी ने शनिवार को बासवा जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने मुस्लिम समाज से की अपील

पीएम मोदी ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसके लिए वो खुद इसके खिलाफ आगे आएं। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समाज के पढ़े-लिखे और समझदार लोग आगे आएंगे और मुस्लिम समाज की बेटियों के साथ हो रहे इस अन्याय से उसे राहत दिलाएंगे।

पीएम मोदी को राजाराम मोहन राय याद आए

पीएम मोदी ने राजाराम मोहन राय को याद करते हुए कहा कि उस समय जब उन्होंने विधवा विवाह की बात की होगी तो कितनी आलोचना उस समय उन्हें सहना पड़ा होगा। लेकिन वे अड़े रहे। इसलिए मैं कभी-कभी सोचता हूं कि भारत की महान परंपरा को देखते हुए मेरे मन में आशा का संचार होता है कि एक दिन देश के भीतर से ही ताकतवर लोग निकलते हैं और समाज की अप्रसांगिक परंपराओं को तोरते हैं और आधुनिक व्यवस्थाओं को विकसित करते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

इस मुद्दे पर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज से भी लोग आगे आएंगे और मुस्लिम समाज के भीतर जो बेटियों पर गुजर रहा है उसके खिलाफ खुद लड़ाई लड़ेंगे और कभी न कभी खुद ही रास्ता निकालेंगे। बता दें कि तीन तलाक पर पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ जल्द ही इस पर सुनवाई कर इसकी संवैधानिक वैधानिकता पर फैसला देने वाली है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

तीन तलाक पर बोले पीएम, इसके खिलाफ मुस्लिम समाज खुद आगे आएं

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts