दुनिया में कोरोना से 10 लाख लोग होंगे पॉजिटिव, 50 हजार मौतें संभव

दुनिया में कोरोना वायरस

जेनेवा। कोरोना वारयस के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दुनिया कोविड-19 संक्रमण के चलते 10 लाख से अधिक मामले देखेगी और महामारी से मरने वालों की संख्या 50 हजार से पार होगी। बता दें कि भारत में कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि विश्व में 800000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस की बुधवार को दैनिक ब्रीफिंग के हवाले से कहा, कोविड-19 महामारी अपनी शुरुआत के बाद से अब चौथे महीने में प्रवेश करेगी, ऐसे में मैं संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके वैश्विक प्रसार के बारे में गहराई से चिंतित हूं।

दुनिया भर में पिछले पांच हफ्तों में कोरोना वायरस (कोविड -19) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेडोस ने कहा कि पिछले सप्ताह में मरने वालों की तुलना में संख्या दोगुनी से अधिक हुई है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, महामारी के चलते बुधवार तक दुनियाभर के 200 देशों और क्षेत्रों में कुल 40,777 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 8,27,419 रही।

चीन के बाहर अकेले बुधवार दोपहर तक संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7,44,781 हो गई, जबकि महामारी के चलते 37,456 मरीजों की मौत हो गई। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 1,63,199 मामलों के साथ अमेरिका में 2,850 मौतें हुई, जबकि इटली में 1,05,792 संक्रमित मामलों के साथ कुल 12,430 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 800 से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस ने अमेरिका में अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमित 884 लोगों की मौत हो गई। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक दिन में हुई मौत का यह आंकड़ा नया एक दिवसीय रिकॉर्ड है। बता दें कि अमेरिका में अबतक 4,757 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

दुनिया में कोरोना से 10 लाख लोग होंगे पॉजिटिव, 50 हजार मौतें संभव

दुनिया में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts