रामायण की सीता- क्या आपको पता है कि बीजेपी सांसद रह चुकी हैं?

रामायण की सीता

नई दिल्ली। देशभर में देशभर में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन के तनाव को थोड़ा हल्का करने के लिए भारत सरकार के आदेश के बाद दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण का प्रसारण फिर से शुरू किया गया है। रामायण का प्रसारण सुबह 9 और रात 9 बजे से किया जा रहा है।

रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण सीरियल जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक चला था और बड़ा हिट हुआ था। अब लगभग 30 सालों बाद रामायण की फिर से टेलीकास्ट की वजह से इसकी स्टार कास्ट फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, लक्ष्मण बने सुनील लहरी, रावण बने अरविंद त्रिवेदी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया एक बार फिर ख़बरों के केंद्र में आ गये हैं। फिलहाल जानते हैं दीपिका चिखलिया के बारे में-

रामायण की सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने अपना फ़िल्मी करियर 80 के दशक की शुरुआत में शुरू किया था। हालांकि उन्हें फ़िल्मों से उतनी शोहरत नहीं मिली, जितनी रामानंद सागर की रामायण की सीता बनकर। इस किरदार ने दीपिका को घर-घर पहुंचा दिया था। राम और सीता जैसे किरदार लोगों ने पहली बार छोटे पर्दे पर देखे थे। जितनी श्रद्धा से लोग रामायण को देखते थे, उतने ही भक्ति भाव से इन कलाकारों को देखा जाता था।

रामायण की सीता दीपिका को रामायण से मिली इसी बेहिसाब लोकप्रियता ने संसद तक पहुंचा दिया। रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका 1991 में बीजेपी के टिकट पर वड़ोदरा से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। दीपिका ने 1994 के बाद फ़िल्मों से लम्बा ब्रेक ले लिया। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद शादी कर ली।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

अपने एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने कहा कि ‘मैं अपने जीवन में बेहद व्यस्त रही और मुझे समय ही नहीं मिला कि मैं यह सोच पाती कि कुछ छूट रहा है। शादी और बच्चों के साथ मैं खुश थी। मैंने उन पलों को इंजॉय किया। जब मेरी छोटी बेटी दसवीं में थी तब भी मुझे एक सीरियल का ऑफर आया जिसे मैंने बड़े प्यार से मना कर दिया, क्योंकि मेरी बेटियां मेरी प्राथमिकता रही।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

रामायण की सीता- क्या आपको पता है कि बीजेपी सांसद रह चुकी हैं?

रामायण की सीता
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts