भारत में कोरोना का संकट और गहराया, 16 लोगों की मौत, संक्रमित लोग 600 के पार

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालांकि सरकार ने कोरोना संकट के देखते हुए ऐहतियात के तौर पर देश में 21 दिनो का संपूर्ण लॉक डाउन किया हुआ है। 26 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए की ऐलान किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गरीबों को कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में सरकार मदद करेगी। केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों और किसानों को भी आर्थिक पैकेज का लाभ देगी। मनरेगा मजदूरों की दिहारी को केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 202 रुपए कर दिया है। इससे देश के 5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा।

वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना का मामला लगातार बढ़ते हुए 600 के पार हो गया है। भारत में कोरोना से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 मार्च को ही 4 लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा 16 हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा को अब 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि दिल्ली सरकार ने जरूरी समानों के दुकानों को 24 घंटे खुले रखने का आदेश दिया है।

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना पीड़ित के इलाज में लगे सभी स्थास्थ्य कर्मियों का सरकार टेस्ट कराएगी। बता दें कि ताजा मामले के तरह दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक डॉक्टर के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। मोहल्ला क्लिनिक डॉक्टर के पॉटिजिव पाए जाने के बाद अब दिल्ली में 1000 लोगों पर कोरोना का नया संकट गहरा गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि इससे पहले देश में पिछले रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने लॉकडॉउन की सीमा बढ़ाकर 21 दिनों का कर दिया है। प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को जनता को संबोधित करते हुए 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। हालांकि इस लॉकडाउन के बीच भी रोजमर्रा की जरूरत के समानों की दुकान, मेडिकल, पेट्रोल पंप और अस्पताल खुले रहेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में कोरोना का संकट और गहराया, 16 लोगों की मौत, संक्रमित लोग 600 के पार

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts