लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के लोगों के लिए अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरुआत करने जा रही है। योगी सरकार की ये स्कीम तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की अम्मा कैंटीन के तर्ज पर शुरु हो रही है। अगर ये योजना सफल होती है तो लोगों को मात्र पांच रुपए में भरपेट खाना मिलेगा।
खबर है कि इसका मसौदा तैयार हो चुका है और 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका प्रजेंटेशन देखने वाले हैं। योजना में तीन समय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सुबह नास्ता, दिन में खाना और रात में भी भरपेट खाना दिया जाएगा।
क्या होगा मीनू में ?
मीनू में नाश्ते में दलिया, इडली-सांभर, पोहा और चाय-पकोड़ा होगा तो वहीं खाने में रोटी, हरी सब्जियां, अरहर की दाल और चावल मिलेगा। सरकार इसे यूपी के सभी नगर निगम में खोलने वाली है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ चुनिंदा जगहों पर इसे शुरू करेगी। जिसमें गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 28, कानपुर में 28 और गोरखपुर में 18 कैंटीन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
क्या है सरकार की मंशा ?
सरकार कुल 275 कैंटीन खोलने वाली है जिससे इसपर कुल 153.59 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई तीनों समय खाना खाता है तो उसे कुल 13 रुपए खर्च करने होंगे। बांकी के 35 रुपए सरकार और कैंटीन चलाने वाला मिलकर चुकाएगा। सरकार की मंशा इसे जगहों पर खोलने की है जहां पर गरीब और मेहनतकश लोगों की संख्या ज्यादा है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































