नॉर्थ दिल्ली में हिंसा बेकाबू, 7 लोगों की मौत, 150 घायल, गृहमंत्री की आपात बैठक

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा

नई दिल्ली। एंटी सीएए प्रदर्शन में उत्तरी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में 150 लोगों के घायल होने की खबर है। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसक भीड़ द्वारा पुलिस पर गोलियाँ चलाई गई और पत्थरबाजी की गई।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों पर एंट्री बैन कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट पर एंट्री बैन कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से ही दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद (Jaffrabad), मौजपुर-बाबरपुर (Maujpur-Babarpur), गोकुलपुर (Gokulpuri), जौहरी एन्कलेव (Johri Enclave) और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों बंद रखा है।

उधर दिल्ली पुलिस ने हिंसा के दौरान पुलिस पर गोलियाँ चलाने वाले शख्स की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स का नाम शाहरूख है। जानकारी के अनुसार, गोकुलपुरी में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रतन लाल राजस्थान के सीकर के मूल निवासी थे। उन्होंने 1998 में दिल्ली पुलिस को ज्वाइन किया था। रतन लाल एसीपी गोकुलपुरी के कार्यालय में तैना थे। रतन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों से शांति रखने की अपील की। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, पंकज गुप्ता, संजय सिंह ने लोगों के शांति रखने की अपील की है।

गृहमंत्री आपात बैठक, सीएम केजरीवाल भी मौजूद

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन और हेड कांस्टेबल समेत 7 लोगों की मौत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली के ताजा हालात पर चर्चा हो रही है। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा बेकाबू, 7 लोगों की मौत, 150 घायल, गृहमंत्री की आपात बैठक

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts