अफगानिस्तान में गठबंधन सेना के हवाई हमले में आठ नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में गठबंधन सेना के हवाई हमले में एक बच्चे सहित आठ स्थानीय ग्रामीणों की मौत हो गई। प्रांतीय अधिकारी के अनुसार, सुर्ख रोड जिले में शुक्रवार की शाम ग्रामीणों को ले जा रहे दो वाहनों पर विमानों ने मिसाइलें दागी। ये सभी लोग स्थानीय बाजार से वापस लौट रहे थे।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगियानी ने बताया कि नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने सुर्ख रोड में दो वाहनों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि घटना में मारे गये सभी लोग स्थानीय नागरिक हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए और समय की जरूरत है। मारे गये लोगों में एक बच्चा भी शमिल है।

अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग (एआईएचआरसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में अफगानिस्तान में संघर्ष की घटनाओं में कम से कम 2817 नागरिक मारे गए और 7955 से अधिक घायल हुए।

संगीत समारोह के बाहर गोलीबारी में एक की मौत

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक संगीत कार्यक्रम के निकट गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने मध्य बर्लिन में पॉट्सडामर प्लाट्ज के पास टेम्पोड्रोम हॉल के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। इस मामले में पुलिस को कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अपार्टमेंट परिसर में गोलीबारी में छह घायल

शिकागो के दक्षिणी इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में गोलीबारी में तीन नाबालिगों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार तड़के एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार की रात अपार्टमेंट इकाई में सभा के दौरान गोलीबारी हुई शुरू हुई। कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। गोलीबारी में घायल तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। विज्ञप्ति के अनुसार गोलीबारी किन हालात में हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक गोलीबारी पार्कवे गार्डन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

अफगानिस्तान में गठबंधन सेना के हवाई हमले में आठ नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts