पटना। पीएम मोदी रविवार को अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित Howdy Modi कार्यक्रम के गवाह बने। पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में अपने संबोधन मे कहा कि दुनिया को एक साथ मिलकर आतंकवाद का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। पीएम मोदी का ह्यूस्टन में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
ह्यूस्टन में संपन्न हाउडी मोदी में पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खुले शब्दों में कहा कि भारत के फैसलों से ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाली देश को सिर्फ आप ही नहीं, पूरी दुनिया अच्छे से जानती है।
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh on POK) ने बिहार के पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को लहूलुहान करने वाला हथियार था। सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने 1965 और 1971 की गलतियां दोहराता है तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से अब जम्मू-कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी। बातचीत केवल पीओके (Rajnath Singh on POK) पर होगी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 संविधान का नासूर था। इससे देश का दिल और दुनिया का स्वर्ग जम्मू-कश्मीर लहूलुहान हो रहा था। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए से कोई समझौता नहीं होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































