भारी जुर्माने पर आया परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पहला बयान, कहा…

motor vehicle act

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने न्यू मोटर व्हीकल एक्ट (motor vehicle act) पर पहली बार अपना बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों के अंदर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता आनी चाहिए। बता दें कि देश भर में न्यू मोटर व्हीकल एक्ट (motor vehicle act) का विरोध हो रहा है। एक्ट में पहले के मुकाबले अब बहुत ज्यादा जुर्माने की राशि का प्रावधान है। वहीं नितिन गडकरी ने कानून का बचाव करते हुए कहा कि लोगों के अंदर कानून का डर होना बहुत जरूरी है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मोटर व्हीकल एक्ट (motor vehicle act) के लागू होने के बाद लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ रहा है। नितिन गडकरी ने कहा कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और लोगों के अंदर कानून का डर भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ट्रैफिक की अनदेखी से कोई एक्सीडेंट होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि जुर्माने की रकम को इतना बढ़ाया जाय, लेकिन ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि देश में इस तरह का कोई जुर्माना ही न हो। हर कोई ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करे। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए न्यू मोटर व्हीकल एक्ट का देशभर में विरोध हो रहा है।

एक्ट के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन, टैक्सी यूनियन सहित कई संगठनों ने आवाज उठाने की बात की है। भारत में राजस्थान और पश्चिम बंगाल को छोड़कर न्यू मोटर व्हीकल एक्ट (motor vehicle act) 1 सितंबर 2019 से लागू हो गया है। ट्रांस्पोर्ट यूनियन ने इस एक्ट के खिलाफ 9 सितंबर से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस मसले पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन के बाद अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 गुना तक अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारी जुर्माने पर आया परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पहला बयान, कहा…

motor vehicle act
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts