मोदी मंत्रिमंडल से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, कांग्रेस ने दी बधाई

upendra-kushwaha-resigns-from-modi-cabinet,-congress-congratulates

नई दिल्ली। एनडीए के घटक दल रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में कुशवाहा ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व द्वारा धोखा दिए जाने से मैं निराश हूं। 

वहीं कुशवाहा के इस्तीफा पर कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘‘भाजपा और नीतीश कुमार के किसान, युवा, महिला सुरक्षा, गरीब उत्पीड़न तथा बिहार की जनता की अनदेखी से व्यथित उपेंद्र कुशवाहा जी ने भी मोदी जी को ख़ारिज कर राजग से बाहर जाने का निर्णय लिया।’’ 

सुरजेवाला ने उपेद्र कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा कि ‘सत्ता को सच बताने के लिए, कुशवाहा जी को मुबारकबाद। आइये, एक नव भारत का निर्माण करें।’ 

बता दें कि भाजपा-जदयू के बीच टिकट बंटवारे के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कई मौकों पर इस बारे में बात भी की थी। दरअसल कुशवाहा 2019 में होने वाले आम चुनाव में बिहार में दो लोकसभा सीट ही मिलने से नाराज चल रहे हैं। 

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि बिहार से कुल 40 सांसद चुनकर लोकसभा में आते हैं। 2019 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर जदयू-भाजपा में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। इसी बात को लेकर कुशवाहा ने नाराजगी जताई थी और अमित शाह से मुलाकात कर इस बारे में बात करने की बात कही थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

मोदी मंत्रिमंडल से उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा, कांग्रेस ने दी बधाई

upendra-kushwaha-resigns-from-modi-cabinet,-congress-congratulates
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts