दिल्ली पुलिस ओला, उबर और ड्राइवरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे: हाईकोर्ट

high-court-order-delhi-police-to-protect-ola-and-uber/

नई दिल्ली। ओला और उबर के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस को कैब कंपनी और कैब ड्राइवरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को कहा है। कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखें।

हाईकोर्ट ने दोनों ड्राइवर्स यूनियन से कहा कि वे इस बात को अपने मन से निकाल दें कि जिस तरीके से वो सरकार से अपनी बात मनवा लेते हैं वैसे ही वो इन कंपनियों से करवा लेंगे। कोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण व्यापारिक समझौतों के अलावा अपनी मांगें रखने का कोई रास्ता नहीं है।

दूसरी तरफ दिल्ली सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन और राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर्स यूनियन ने इन हिंसक घटनाओं की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। वहीं राजधानी यूनियन के कहा कि वो सिर्फ टूरिस्ट कैब को ऑपरेट कर रही है। इन हिंसक घटनाओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

कोर्ट ने यूनियन को समझाया कि अगर ये हिंसक घटनाएं जारी रहेंगी तो लोगों का विश्वास उनपर से उठ जाएगा और आखिरकार नुकसान आप लोगों का ही होगा। लोग ट्रांसपोर्ट के दूसरे विकल्प खोज लेंगे। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर यूनियन को लग रहा है कि ओला और उबर उन्हें कम पैसे दे रही है तो उनके पास ब्लैक और येलो टैक्सी चलाने का विकल्प खुला है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

दिल्ली पुलिस ओला, उबर और ड्राइवरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे: हाईकोर्ट

high-court-order-delhi-police-to-protect-ola-and-uber/
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts