नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। दोनों वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 0.10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं डीजल की कीमतों में 0.90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.16 रूपए प्रति लीटर हो गई। इसी तरह दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रूपए प्रति लीटर हो गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत दस पैसे की बढ़ोतरी के साथ 98.54 रूपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78.42 रूपए प्रति लीटर हो गई है।
इससे पहले सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार को 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 73.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। सोमवार को पेट्रोल 82.06 रूपए प्रति लीटर बिक रहा था। जबकि रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.91 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था
Petrol at Rs 82.16/litre (increase by Rs 0.10/litre) and diesel at Rs 73.87/litre (increase by Rs 0.9/litre) in Delhi. Petrol at Rs 89.54/litre (increase by Rs 0.10/litre) and diesel at Rs 78.42/litre (increase by Rs 0.9/litre) in Mumbai. pic.twitter.com/6TSqCtiaw8
— ANI (@ANI) September 18, 2018
यह भी ट्रेंड में है 😊👇
LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…
May 12, 2026पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…
Feb 10, 2026Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
Jan 22, 2026
बता दें कि देश में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विपक्ष बढ़ते दाम को लेकर 10 सितंबर को भारत बंद भी कर चुका है। लेकिन फिर भी सरकार इस दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रहा है। पिछले एक साल में पेट्रोल 12 से अधिक तो वहीं डीजल में 14 रूपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































