शोपियां के किलूरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

शोपियां-के-किलूरा-में-सुर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शोपियां के किलूरा में पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार देर रात से मुठभेड़ शुरु हुआ। खबरों के मुताबिक मुठभेड़ शनिवार सुबह तक चली। मारे गए आतंकियों के पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को शोपियां के किलूरा में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरु की। जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरु कर दी।

अब युवाओं को भी टिकट पर डिस्काउंट देगा रेलवे, ये है IRCTC की पूरी शर्त

आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरु होने के बाद सुरक्षा बलों ने जबावी कार्रवाई में पांच आतंकियों को मार गिराया।

आतंकियों के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने सेना की इस बहादुरी की तारीफ की और कहा, ‘शोपियां के किलूरा में मुठभेड़ स्थल पर चार और आतंकवादियों के शव मिले हैं, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। गुड जॉब ब्वॉयज, गुड फॉर पीस।’

खुलासा: 2002 में भारत पर परमाणु हमला करना चाहते थे मुशर्रफ

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

डीजीपी ने कहा कि हमारे पास जानकारी थी कि आतंकियों का एक समूह शोपियां के किलूरा गांव में है। सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों को चारो तरफ से घेर लिया। आतंकियों ने खुद सुरक्षा बलों से घिरा पाकर जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जबावी कार्रवाई में पांच आतंकियों के शव शनिवार को बरामद किये गये। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शोपियां में अब मुठभेड़ खत्म हो गया है।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

शोपियां के किलूरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

शोपियां-के-किलूरा-में-सुर
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts