ईरान से तेल व्यापार कम करेगा भारत… दूसरे विकल्पों की तालाश जारी

india-will-reduce-oil-trade-from-iran

नई दिल्ली। अमेरिका की धमकी और ईरान पर नए प्रतिबंधों के बाद भारत सरकार ने दूसरे विकल्पों की तालाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भारत ईरान के कच्चे तेल का आयात करने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी सरकार की तरफ से लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद भारत ने ईरान के तेल खरीद में कमी लाने का संकेत दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, भारत ने ईरान से कच्चे तेल की खरीद को घटाने पर विचार कर रहा है। इसके बाद भारत सऊदी अरब और कुवैत से कच्चे तेल का आयात बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

बता दें कि अमेरिका ने भारत और चीन के साथ-साथ दुनिया के सभी देशों को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान से 4 नवंबर तक कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह से बंद करने को कहा है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी तरह से व्यवहारिक नहीं है।

हालांकि अमेरिकी सरकार की तरफ लगाए गए इस प्रतिबंध पर कोई अंतिम विचार नहीं किया गया है। लेकिन मंत्रालय ने रिफाइनरी कंपनियों से सतर्कता बरतने और अन्य विकल्पों पर विचार करने को कहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

इराक और सऊदी अरब के बाद ईरान भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। साथ ही अधिकारी ने कहा कि पश्चिम एशिया विशेषकर सऊदी अरब और कुवैत से उच्च सल्फर वाला कच्चा तेल आसानी से ईरानी तेल की जगह ले सकता है।

खबरों के मुताबिक, निजी क्षेत्र की 2 बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और रूस के रोसनेफ्ट के मालिकाना वाली न्यारा कंपनियों ने ईरान से तेल के आयात पर कमी लाना शुरू कर दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

ईरान से तेल व्यापार कम करेगा भारत… दूसरे विकल्पों की तालाश जारी

india-will-reduce-oil-trade-from-iran
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts