नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी। इसके बाद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, लोग दुखी हो गए और देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने लग गए।
वायरल खबर में बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम का निधन 29 मार्च को हो गया था। वायरल हो रहे मैसेज में यह भी कहा जा रहा है कि इसकी पुष्टि बीजेपी ने की है। हालांकि यह खबर पूरी तरह से झूठी है। इस तरह की कोई भी जानकारी बीजेपी की तरफ से नहीं दी गई है। यह एक महज अफवाह है। .com आपसे अपील करता है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व पीएम को लेकर इस तरह की अफवाह उड़ी थी। इसमें कहा गया था कि उड़ीसा के बालासोर जिले में एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल कमलकांत दास ने पूर्व पीएम के निधन की जानकारी दी थी। इस अफवाह के बाद इलाके के कई स्कूलों में छुट्टी दे दी गई थी। उसके बाद जब इस घटना की जानकारी इलाके के कलेक्टर को लगी तो उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था।
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे पिछले 9 सालों से व्हीलचेयर पर हैं। उन्हें 2009 में ही यह बीमारी हुई थी। उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें-
ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
ओमपुरी के पांच ऐसे बयान जिसके कारण उनको माफी मांगनी पड़ी
आने वाली है सबसे तेज टेक्नोलॉजी, प्लेन से भी पहले पहुंचाएगी गन्तव्य स्थान पर
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































