Highlights:
- किचन में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है।
- मिट्टी से बना बर्तन सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
- रात में सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन न छोड़ें।
Highlights:
- किचन में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है।
- मिट्टी से बना बर्तन सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
- रात में सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन न छोड़ें।
Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान माना जाता है। घर का हर कोना और हर चीज का सही स्थान बहुत मायने रखता है। अगर कोई वस्तु गलत जगह रख दी जाए, तो उसका असर जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है।
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन वास्तु के नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही पर लोगों से भूल होती है। छोटी-छोटी भूल आगे चलकर आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बनती हैं।
अगर आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो किचन में एक आसान सा वास्तु उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
किचन में रखें ये चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में मिट्टी का घड़ा रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस घड़े में पानी भरकर रखने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है। माना जाता है कि मिट्टी से बना बर्तन सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक तंगी को दूर करता है।
अगर सर्दियों के मौसम में बड़े घड़े में पानी रखना संभव न हो, तो मिट्टी के छोटे बर्तन में भी पानी भरकर रखा जा सकता है। ध्यान रखें कि यह बर्तन हमेशा किचन के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखा जाए। इस एक उपाय से पैसों की दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
किचन में न रखें ये चीजें
वास्तु के अनुसार, किचन में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसके अलावा किचन में गहरे रंग की अलमारी रखने से भी बचना चाहिए। यहां झाड़ू रखना भी अशुभ माना जाता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

बच्चे को बुरी नजर से कैसे बचाएं? कपूर का यह उपाय करता है तुरंत असर
बच्चे को बुरी नजर से कैसे बचाएं? अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के…
एक और जरूरी बात यह है कि रात में सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन न छोड़ें। जूठे बर्तन पड़े रहने से घर में नेगेटिविटी जल्दी प्रवेश करती है और इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।
अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो जीवन में कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होती है। किचन का माहौल सकारात्मक बना रहता है और आर्थिक स्थिति पर भी अच्छा असर देखने को मिलता है।
डिस्क्लेमर– इस लेख में दी गई जानकारियां वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































