Sapne me Shiv Mandir Dekhna: सपने में शिव मंदिर देखने का मतलब

सपने में शिव मंदिर देखना

Sapne me Shiv Mandir Dekhna: सपने में भगवान शिव, सपने में शिव मंदिर या शिव से संबंधित कोई भी चीज देखने पर आपको खुशी जरूर होती है। सपने में भगवान को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि यह इन स्थितियों पर निर्भर करता है कि आपने उन्हें किस मुद्रा में देखा है। सपने में भगवान को क्रोधित अवस्था में देखने पर इसे अच्छा नहीं माना जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपना शास्त्र में बताया गया है कि सपने में शिव मंदिर को देखना कैसा होता है? भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सपने में भगवान शिव का दर्शन किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं होता। सपने में भगवान शिव को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी प्रकार सपने में शिव मंदिर देखना शुभ होता है या अशुभ, आज इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

सपने में शिव मंदिर देखना

सपने में शिव मंदिर देखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। यदि अब भगवान शिव की आराधना करते थे और अब आपने पूजा पाठ करना छोड़ दिया है तो इस सपने का मतलब होता है कि आपको फिर से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और उनके शरण में जाना चाहिए।

यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि शीघ्र ही भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर और आपके परिवार के ऊपर होने वाली है। भगवान शिव से संबंधित सभी प्रकार के सपनों को शुभ फल प्रदान करने वाला बताया गया है। पढ़ें – सपने में भगवान शिव को देखना या शिव की मूर्ति देखने का मतलब

सपने में बड़ा शिव मंदिर देखना

कई बार ऐसा होता है कि सपने में हम लोग बहुत ही प्रसिद्ध शिव मंदिर का दर्शन करते हैं। सपने में बड़ा शिव मंदिर देखने का मतलब होता है कि भगवान शिव आपको अपनी ओर बुला रहे हैं। सपने में प्रसिद्ध शिव मंदिर दर्शन का मतलब होता है कि आपको भगवान शिव से संबंधित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहिए।

कई ज्योतिषियों का ऐसा मानना है कि यदि कोई बीमार व्यक्ति सपने में शिव मंदिर का दर्शन करता है तो वह व्यक्ति और बीमार हो जाता है। हालांकि इसके अतिरिक्त समाज में कई प्रकार की मान्यताएं फैली हुई हैं। लेकिन सपने में शिव मंदिर को देखना एक शुभ सपना माना जाता है।

सपने में पुराना शिव मंदिर देखना

सपने में शिव मंदिर यदि पुरानी अवस्था में दिखाई देती है तो यह शुभ परिणाम और अशुभ परिणाम दोनों देता है। लाल किताब के अनुसार यह सपना व्यक्ति को सामाजिक जीवन में किसी विच्छेद की तरफ इशारा करता है। ऐसा सपना यह संकेत करता है कि व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की अनचाही घटना घट सकती है।

यदि किसी व्यक्ति को सपने में पुराना शिव मंदिर दिखाई देता है तो यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा करवानी चाहिए। यदि आपके घर पर भगवान शिव के रूप में कोई इष्टदेव रहते हैं तो आपको उनका पूजन करना चाहिए। पढ़ें- सपने में डमरू देखना शुभ या अशुभ? जानें शिवलिंग देखने का मतलब

सपने में महाकाल मंदिर देखना

भगवान शिव के कई रूप हैं। महाकाल मंदिर को स्वप्न में देखना बहुत ही खास सपना होता है। बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर एक ज्योतिर्लिंग है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति जीवित अवस्था में यहां पर दर्शन के लिए नहीं आ पाते हैं उन्हें मृत्यु के उपरांत यहां पर अवश्य आना पड़ता है।

उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग को लेकर ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को जीवित रहते हुए एक बार इस ज्योतिर्लिंग का दर्शन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अकाल मृत्यु होने का भय और डर समाप्त होता है। यदि किसी व्यक्ति की अकाल मृत्यु लिखी हुई है तो वह टल जाती है।

भगवान शिव को काल के देवता महाकाल के रूप में जाना जाता है। सृष्टि में नियंत्रण स्थापित करने के लिए त्रिदेव अपने अपने स्तर पर कार्य करते हैं। भगवान ब्रह्मा सृष्टि की रचना करते हैं और भगवान विष्णु उस सृष्टि का पालन करते हैं। सृष्टि को बैलेंस करने के लिए भगवान शिव उसका नाश करते हैं।

सपने में महाकाल मंदिर को देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सभी प्रकार की विपत्तियां और चिंताएं जल्द ही दूर होने वाली है। भगवान शिव आप के ऊपर से और आपके परिवार के ऊपर से सभी प्रकार के दुख और कष्टों का निवारण करने वाले हैं। आपके घर में हमेशा धन-धान्य की वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी।

पानी में शिव मंदिर दर्शन

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में पानी में स्थित शिव मंदिर का दर्शन करता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में मुसीबतों और कठिनाइयों का आगमन होने वाला है। इसलिए इस प्रकार का सपना आने पर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। वह अपने जीवन में कोई भी कार्य सोच समझ कर करें।

यदि कोई व्यक्ति शिव मंदिर को बहते हुए देखता है तो यह पूर्ण रूप से जीवन में होने वाले अनिष्ट की ओर इशारा करता है। क्या संकेत होता है कि आपके घर में चोरी होने वाली है। आपके ऊपर आर्थिक विपत्तियां आने वाली है। यदि आप किसी यात्रा पर हैं तो वहां पर आपके साथ धोखा हो सकता है। इसलिए यह सपना हमेशा नकारात्मक फल प्रदान करता है।

सपने में सफेद शिव मंदिर का दर्शन करना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में सफेद से मंदिर का दर्शन होता है तो यह सपना बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाला बताया गया है। इस प्रकार के सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है। आपके ऊपर शीघ्र ही मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और धन तथा समृद्धि की बरसात होने वाली है। यदि आपके घर में किसी प्रकार का वाद विवाद है तो वह शीघ्र ही दूर हो जाएगा।

टूटा हुआ शिव मंदिर का दर्शन

यदि कोई व्यक्ति सपने अवस्था में टूटा हुआ भगवान शंकर के मंदिर का दर्शन करता है तो यह सपना संकेत देता है कि उस व्यक्ति के जीवन में संकट की घड़ी आने वाली है। टूटा हुआ या खंडार अवस्था में मंदिर का दर्शन अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि इस प्रकार के सपने बहुत ही कम व्यक्ति को दिखाई पड़ते हैं। यदि किसी व्यक्ति को यह सपना दिखाई दिया है तो उन्हें तुरंत ही शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव से जीवन में बुरे फल को दूर करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

सपने में शिव परिवार को देखना

भगवान शिव के परिवार को सपने में देखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस स्वप्न में भगवान शिव के अलावा मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय का दर्शन होता है। सपने में भगवान शिव परिवार को देखना अत्यंत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। इस प्रकार के सपने बहुत ही कम और किसी खास व्यक्ति को दिखाई पड़ता है।

यह सपने इस बात का संकेत होता है कि जीवन में हर प्रकार से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होने वाली है। जिस व्यक्ति को यह सपना दिखाई देता है उस व्यक्ति के जीवन में अपार धन-संपत्ति, ऐश्वर्या और धन लाभ होने का संकेत होता है। सपने में शिव परिवार का दर्शन करने से एक साथ कई प्रकार के फल व्यक्ति को मिल जाते हैं। यह सपना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसलिए यदि आपको भी सपने में शिव परिवार का दर्शन हुआ है तो आपको खुश हो जाना चाहिए।

अस्वीकरण- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में किसी भी अन्य जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now