Uttarakhand Cloudburst: चमोली के थराली में आधी रात फटा बादल, कई घरों में मलबा घुसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार आधी रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। थराली बाजार और आसपास के गांवों में मलबा भर जाने से घर, दुकानें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
Uttarakhand Cloudburst

Highlights:

  • चमोली के थराली में आधी रात बादल फटा
  • बाजार और तहसील परिसर में मलबा घुसा
  • थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद

Highlights:

  • चमोली के थराली में आधी रात बादल फटा
  • बाजार और तहसील परिसर में मलबा घुसा
  • थराली-ग्वालदम और थराली-सागवाड़ा मार्ग बंद

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात को बादल फटने से बड़ी तबाही हुई। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजारों, सड़कों और घरों में भारी मलबा घुस गया जिससे लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

थराली में तबाही का मंजर

बादल फटने का सबसे ज्यादा असर थराली बाजार, कोटदीप और तहसील परिसर में देखने को मिला। यहां तहसील परिसर और एसडीएम आवास में मलबा भर गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। कस्बे की सड़कों पर इतना मलबा जमा हो गया कि वह तालाब जैसी नजर आने लगीं।

पास के सागवाड़ा गांव में हालात और भी गंभीर रहे। मलबे की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग डरे-सहमे हुए हैं।

यातायात पूरी तरह ठप

भारी बारिश और मलबे की वजह से मुख्य सड़कें बंद हो गईं। थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास बाधित है, वहीं थराली-सागवाड़ा मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है। इन दोनों मार्गों के बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

हालात को देखते हुए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम सड़क खोलने में जुटी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द मार्ग खोलने और राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 23 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन लगातार मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से किया जा रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि इस साल का मॉनसून उत्तराखंड के लिए भारी साबित हो रहा है। चमोली से पहले भी कई जिलों में बादल फटने से तबाही हुई है।

रुद्रप्रयाग (जुलाई 2025): केदारघाटी क्षेत्र में बादल फटने से कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं। नदियां उफान पर आ गईं और गांवों में भारी नुकसान हुआ।

उत्तरकाशी (5 अगस्त 2025): धराली और हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने दर्जनों घरों और होटलों को बहा दिया। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। सुखी और बगोरी गांव भी बुरी तरह प्रभावित हुए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Uttarakhand Cloudburst: चमोली के थराली में आधी रात फटा बादल, कई घरों में मलबा घुसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार आधी रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। थराली बाजार और आसपास के गांवों में मलबा भर जाने से घर, दुकानें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
Uttarakhand Cloudburst
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts