मालेगांव केस: पूर्व ATS अफसर महबूब मुजावर का दावा, भगवा आतंकवाद फर्जी कहानी, मोहन भागवत की गिरफ्तारी का था दवाब

मालेगांव केस

Highlights:

  • पूर्व ATS अफसर बोले – भागवत को पकड़ने का आदेश मिला था।
  • इनकार किया तो झूठे केस में फंसाया गया।
  • "भगवा आतंकवाद पूरी तरह फर्जी था।"

Highlights:

  • पूर्व ATS अफसर बोले – भागवत को पकड़ने का आदेश मिला था।
  • इनकार किया तो झूठे केस में फंसाया गया।
  • "भगवा आतंकवाद पूरी तरह फर्जी था।"

मालेगांव केस: महाराष्ट्र के मालेगांव बम धमाकों को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार बयान आया है महाराष्ट्र एटीएस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर महबूब मुजावर का। उन्होंने दावा किया है कि जांच के दौरान उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का दबाव था।

मुजावर का यह बयान तब आया है जब कोर्ट ने इस केस में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। इसमें भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला एक साजिश था और एटीएस की जांच फर्जी थी।

RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का था दवाब

पूर्व ATS अधिकारी ने बताया कि वह 2008 में मालेगांव धमाकों की शुरुआती जांच टीम में शामिल थे। उस धमाके में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि कुछ गुप्त आदेशों के जरिए उन्हें भागवत समेत कुछ लोगों को पकड़ने के लिए कहा गया था।

मालेगांव केस
मालेगांव केस

मुजावर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस आदेश को मानने से इनकार किया तो उन्हें एक झूठे केस में फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं हकीकत जानता था, इसलिए गलत आदेश नहीं माना। इसका नतीजा यह हुआ कि मेरा 40 साल का करियर बर्बाद कर दिया गया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

मुजावर के पास पुख्ता सबूत

उन्होंने कहा कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए दस्तावेजी सबूत हैं। साथ ही यह भी कहा कि भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज़ नहीं थी, यह सब एक राजनीतिक प्रोपेगैंडा था।

मुजावर का यह बयान अब जांच एजेंसियों की भूमिका और उस दौर की राजनीति पर कई सवाल खड़े कर रहा है। साथ ही कोर्ट के फैसले से इस केस की पूरी दिशा अब जनता के सामने है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

मालेगांव केस: पूर्व ATS अफसर महबूब मुजावर का दावा, भगवा आतंकवाद फर्जी कहानी, मोहन भागवत की गिरफ्तारी का था दवाब

मालेगांव केस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts