पटना। जनवरी के तीसरे सप्ताह में महिला स्वावलंबन योजना के तहत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार की गई अद्भुत कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। इनमें मिथिला पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग से सजे कपड़े जैसे बांधनी साड़ी, दुपट्टा, सलवार सूट और रेडीमेड कपड़े शामिल हैं। साथ ही कांच, मिट्टी, प्लास्टिक और प्लाई पर बनाई गई मधुबनी पेंटिंग भी मुख्य आकर्षण होंगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन “समर्थ नारी समर्थ भारत” संगठन द्वारा किया जा रहा है। संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका और कला संगम की संचालिका माया श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रदर्शनी महिलाओं की कला और रचनात्मकता को मंच प्रदान करेगी और उनके आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देगी।

बैठक में माया श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सूची 10 जनवरी तक प्रदेश कार्यालय को भेजें। उन्होंने महिलाओं से इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन अनीता मिश्रा ने किया। अध्यक्षता पुष्पा पाठक ने की और धन्यवाद ज्ञापन मीरा रानी ने दिया। इस अवसर पर संगठन की प्रमुख सदस्य जैसे मीना श्रीवास्तव, निधि सिंह, गीता देवी, संगीता त्रिपाठी और अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल की प्रशंसा की और इसे महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
Read More…
- Riti Riwaj Web Series: कहां और कैसे देखें पूरी वेब सीरीज, जानिए पूरी जानकारी
- टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन
- Netflix Web Series 2025-2026: नेटफिलिक्स की वो वेब सीरीज जिसने मचाया तहलका
- अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
- पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































