सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये हैं जांचने का तरीका

Government blocked 81 lakhs Aadhaar card
  • आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस कदम को उठाते हुए लोगों के 81 लाख आधार कार्ड को बलॉक कर दिया है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पैन कार्ड के बाद आधार कार्ड पर हथौड़ा चलाया है। केंद्र सरकार ने 81 लाख आधार कार्ड को निरस्त कर दिया है। आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इस कदम को उठाते हुए लोगों के 81 लाख आधार कार्ड को बलॉक कर दिया है। सरकार की तरफ से इसकी जानकारी इलेक्ट्रोनिक और आईटी मंत्री पी पी चौधरी ने राज्यसभा में दी।

आधार (नामांकन और अपडेट) विनियम, 2016 की धारा 27 और 28 में उल्लिखित कई कारणों के आधार पर आधार संख्या को निष्क्रिय कर दिया गया है। बता दें कि सरकार ने गैस सब्सिडी से लेकर बैंक में नया खाता खुलवाने और अन्य कामों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पैन कार्ड बनवाने के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार पैन कार्ड के जरिए पैसों के लेन-देन की जानकारी रखती है।

Read Also: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

राज्यसभा में जानकारी देते हुए इलेक्ट्रोनिक और आईटी मंत्री पी पी चौधरी ने कहा कि आधार एक्ट के सेक्शन 27 और 28 के तहत इस तरह का कदम उठाया गया है। सरकार के इस कदम का सबसे ज्यादा असर बच्चों और युवाओं पर पड़ा है। जिनकी उम्र 18 साल से कम है। सरकार ने उन बच्चों का भी आधार कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। जिन बच्चों ने पांच साल की उम्र सीमा को पार कर लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उनके माता-पिता ने दो साल का ग्रेस पीरियड बीत जाने के बाद भी इनको अपडेट नहीं कराया है।

आप इस तरह से जाने कि आपका आधार एक्टिव है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां दिए गए Verify Aadhaar Number विकल्प पर क्लिक करें। इस पेज पर आपसे आधार कार्ड नंबर की जानकारी मांगी जाएगी। आधार कार्ड नंबर डालें। सिक्योरिटी कोड डालें और Verify पर क्लिक कर दें। Verify पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपको मिल जाएगा।

Read Also: Reliance Jio का धमाका, मात्र 148 में पाएं सालभर फ्री डाटा

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

Read Also: क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन

Read Also: Airtel और BSNL ला रहा है 5जी, जियो से निपटने की रणनीति

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये हैं जांचने का तरीका

Government blocked 81 lakhs Aadhaar card
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts