Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे रसोई घर में कई ऐसी वस्तुएं होती है जो यदि गिर जाती है तो इससे धनहानि होने की संभावना होती है। रसोई घर में इन चीजों का गिरना ठीक नहीं माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि काम करते वक्त हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर जाता है। लेकिन यह शुभ नहीं माना जाता है।
कई बार ऐसा होता है कि जल्दबादी में हमारे हाथों से किचन में रखी वस्तुएं गिर जाती है। वैसे तो हाथ से चीजों का गिरना सामान्य बात है लेकिन वास्तु शास्त्र में इन घटनाओं को शुभ और अशुभ संकेत से जोड़ा जाता है। वास्तु के अनुसार, किचन में इन वस्तुओं का गिरना भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ संकेत करता है।
Kitchen Vastu Tips
रसोई घर में इन चीजों का गिरना होता है अशुभ
रसोई में नमक गिरना
सभी घरों में नमक का इस्तेमाल होता है। घर में नमक का प्रयोग करते वक्त कई बार हाथ से छूटकर नमक नीचे जमीन पर गिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में नमक गिरना शुभ नहीं होता है। नमक का रंग सफेद होता है। सफेद रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
इसलिए रसोई घर में नमक गिरना सौभाग्य में कमी को दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक शुक्र और चंद्र ग्रह का प्रतिनिधत्व करता है। ऐसे में यदि आपके रसोई घर में नमक गिरता है तो यह भविष्य में होने वाली किसी परेशानी की तरफ इशारा करता है।
किचन में दूध गिरना
शास्त्रों के अनुसार, दूध का रंग सफेद होता है और इसका संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि दूध का गैस पर उबलते समय हाथ से गिलास छूटकर गिरना अशुभ होता है। दूध का गिरना यह संकेत होता है कि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर हो चुका है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
किचन में सरसों तेल गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में सरसों तेल गिरना संकेत होता है कि शनिदेव आपसे नाराज हैं। हाथ से सरसों तेल गिरना शनिग्रह से संबंधित कई समस्याओं के आने का संकेत होता है। इसके साथ ही जातक को धनहानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
किचन में खाना गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में खाना गिरना शुभ नहीं होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि माँ लक्ष्मी और माँ अन्नपूर्णा देवी आपसे नाराज हैं। किचन में खाना गिरना या किसी को खाना परोसते वक्त गिरना इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में दरिद्रता और कंगाली आने वाली है।
नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इसपर दावा नहीं करता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































