Sapne me Sher Dekhna – सपने में शेर देखना मतलब माँ दुर्गा की कृपा? जानिए असली मतलब

Sapne me Sher Dekhna - सपने में शेर देखना शुभ होता है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शेर देखना सफलता की ओर संकेत करता है।
Sapne me Sher Dekhna

Sapne me Sher Dekhna – सपने में शेर देखना शुभ होता है या अशुभ, आज इस बारे में जानेंगे। शेर का नाम जब भी हमलोग सुनते हैं तो मन में घबराहट होने लगती है। यदि आपका सामना शेर से हो जाए तो आपकी वहीं जान अटक जाएगी। ऐसे में सपने में शेर देखना किस बात का संकेत होता है, आज इस बारे में जानेंगे।

शेर को जंगल का राजा माना जाता है। शेर एक ऐसा जानवर है जो अकेले ही कई जानवरों को मारने की क्षमता रखता है। ऐसे में यदि आपके सपने में भी शेर दिखाई देता है तो यह किस बात का संकेत होता है? यह सवाल आपके मन में जरूर आता होगा। शेर को माँ दुर्गा की सवारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में शेर देखना किस बात का संकेत होता है?

Sapne me Sher Dekhna – सपने में शेर देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शेर देखना सफलता की ओर संकेत करता है। यदि आपको सपने में शेर दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिलने वाली है। यह सपना मान-सम्मान, उच्च पद की प्राप्ति और कार्यों में सफलता मिलने का इशारा होता है।

सपने में दो शेर देखना

सपने में यदि आप दो शेर देखते हैं तो यह सपना देखना भाइयों, पारिवारिक रिश्तों में खटास और मतभेद होने की ओर इशारा करता है। यह सपना संकेत होता है कि आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।

सपने में शेर को शिकार करते देखना

सपने में शेर को शिकार करते हुए देखना भविष्य में बड़ी कामयाबी प्राप्त होने का संकेत होता है। यदि आपको इस प्रकार का सपना दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आप अपने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।

सपने में मरा हुआ शेर देखना

सपने में यदि आपको मरा हुआ शेर दिखाई देता है तो यह सपना अशुभ माना जाता है। इस प्रकार के सपने देखने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपकी मनो स्थिति कमजोर होने वाली है। आपको किसी क्षेत्र में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। इससे आप परेशान हो सकते हैं।

सपने में शेर को लड़ते देखना

यदि आप सपने में शेर को लड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको कार्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके व्यापार आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आने वाला समय आपके लिए कठिन रहने वाला है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लेना सही रहेगा।

सर्कस में शेर देखना

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

यदि आपको सपने में सर्कस में शेर करतब करते हुए दिखाई देता है तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको अपने कार्यों में अंडरस्टीमेट किया जा सकता है। आपको आपका पद से हटाया जा सकता है। लेकिन आपको निराश नहीं होना है और खुद पर विश्वास रखते हुए दोबारा लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करना है। इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

सपने में शेर के द्वारा पीछा करना

सपने में यदि शेर आपका पीछा करता हुआ दिखाई देता है तो यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। इस सफलता की वजह से आपका बहुत नाम होने वाला है।

सपने में शेर की दहाड़ सुनना

सपने में यदि आपके शेर की दहाड़ सुनाई देती है तो यह सपना आने वाले समय में परेशानियों का संकेत देता है। आपके ऊपर बहुत सारी कठिनाइयां आ सकती है। आप इसकी वजह से मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको संभाल कर काम करना चाहिए।

सपने में घायल शेर देखना

घायल शेर को सपने में देखना ठीक नहीं होता है। यह सपना संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि आप सपने में घायल शेर देखते हैं तो यह अशुभ होता है।

सपने में शेर का झुंड देखना

सपने में शेर का झुंड देखना शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत होता है कि पारिवारिक एकता भाव प्रेम और भाईचारे बढ़ने वाले हैं। परिवार आपके हर मुसीबत में आपके साथ खड़ा रहेगा। आपके हर कार्य में परिवार का सपोर्ट रहेगा।

नोट – यह जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना देना है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Sapne me Sher Dekhna – सपने में शेर देखना मतलब माँ दुर्गा की कृपा? जानिए असली मतलब

Sapne me Sher Dekhna - सपने में शेर देखना शुभ होता है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शेर देखना सफलता की ओर संकेत करता है।
Sapne me Sher Dekhna
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts