Indira Ekadashi Vrat: इंदिरा एकादशी व्रत कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Indira Ekadashi Vrat - Katha and Puja Vidhi

Indira Ekadashi Vrat 2023: एक साल में 24 एकादशी होती है। अधिकमास होने की वजह से साल में 26 एकादशी हो जाती है। अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस एकादशी का महत्व इसलिए ज्यादा हो जाता है क्योंकि इसे पितृ पक्ष में आती है। आइए जानते हैं कि इंदिरा एकादशी व्रत कब है और इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है?

कब है इंदिरा एकादशी? Indira Ekadashi Vrat

  • 10 अक्टूबर 2023 मंगलवार को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 
  • एकादशी तिथि प्रारंभ – 9 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12.36 से
  • एकादशी तिथि समाप्त – 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03.08 पर

Indira Ekadashi Vrat: अश्विन माह में इंदिरा एकादशी मनाया जाता है। पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी व्रत से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इसी माह में पापांकुशा एकादशी भी होती है। पापांकुशा एकादशी करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में अपार धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

पुराणों के अनुसार, जो व्यक्ति इस एकादशी को करता है, वह जीवन में कभी भी संकटों का सामना नहीं करता है। उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है। इंदिरा एकादशी व्रत का विधिवत रूप से पूरा करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और वे नया जीवन प्राप्त करते हैं।

इंदिरा एकादशी पूजन विधि

अश्विन माह के कृष्ण दशमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर श्रद्धापूर्वक स्नान करना चाहिए। इसके बाद पितरों का श्राद्ध करके भोजन करना चाहिए। 

अगले दिन सुबह एकादशी के दिन स्नानादि करके व्रत के नियमों को ग्रहण करते हुए प्रतिज्ञा करना चाहिए कि मैं आज संपूर्ण भोगों का त्याग करके निराहार एकादशी व्रत करूंगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

इसके बाद व्रत में पूजन के लिए शालिग्राम की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। फिर से उसे पंचामृत से स्नान करवाएं। इसके बाद प्रार्थना करें – ‘हे अच्युत! हे पुंडरीकाक्ष! मैं आपकी शरण में हूं, आप मेरी रक्षा कीजिए, मेरी पूजा स्वीकार करें।’

इसके बाद भगवान को भोग लगाएं। पूजा समाप्त होने के बाद आरती करें। फिर ब्राह्मण को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा दें।

फिर इंदिरा एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुने। रात्रि जागरण करके व्रत को पूर्ण करें और अगले दिन व्रत का पारण करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Indira Ekadashi Vrat: इंदिरा एकादशी व्रत कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Indira Ekadashi Vrat - Katha and Puja Vidhi
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts