आक्रोशित संतो ने कहा, तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति

अखिल भारतीय संत समिति

लखनऊ। अखिल भारतीय संत समिति ने एकस्वर से तमिलनाडु सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। संतों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि तमिलनाडु में सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे हिंदुमुक्ति अभियान का तत्काल संज्ञान लेकर वहां की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। लखनऊ में ही रविवार को संपन्न हुई अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया।

संत समिति के अखिल भारतीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि तमिलनाडु में सनातन धर्म उन्मूलन के लिए जो अभियान चल रहा है वह भारत के संविधान और सेकुलर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। वहां सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन होता है और उसमें राज्य का धर्मार्थ कार्य मंत्री शेखर बाबू स्वयं उपस्थित होता है।आखिर यह क्या संदेश दिया जा रहा है।

स्वामी जी ने कहा कि यह ऐसी घटना है जिसका संज्ञान लेकर उस सरकार को राष्ट्रपति को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। माननीय सुप्रीम कोर्ट को भी इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए। तमिलनाडु में लगभग 85 हजार सनातन धर्म के मंदिर हैं। वहां लाखो की हिदू आबादी है। आखिर स्टालिन की सरकार सनातन धर्म उन्मूलन सम्मेलन जैसे आयोजन कर के क्या संदेश दे रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में जुटेंगे देश भर के संत, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

आक्रोशित संतो ने कहा, तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करें राष्ट्रपति

अखिल भारतीय संत समिति
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts