चीन ने फिर दी धमकी, डोकलाम से हटे भारत नहीं तो हम कश्मीर में घुस जाएंगे

China threatens, India, Kashmir, pakistan,

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने फिर भारत को धमकी दिया है। चीन का कहना है कि डोकलाम चीन और भूटान के बीच का विवाद है। इसमें भारत को दखल देने का क्या हक है? नई दिल्ली के तर्क के मुताबिक अगर उसे ये हक है तो ये बहुत खतरनाक होगा क्योंकि अगर कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने अपील की तो चीन की आर्मी वहां विवादित एरिया में घुस सकती है, जिसमें भारत के अधिकार वाला कश्मीर भी शामिल है।”

Read Also: नीतीश का दांव: आखिरकार ये खेल किस करवट बैठेगा ?

भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर पिछले 42 दिनों से गतिरोध जारी है। बता दें कि डोकलाम विवाद पर हल निकालने की कोशिशें जारी है। अभी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग में हैं। चीन में डोभाल ने अपने समकक्ष चीन के एनएसए यांग जिआची से मुलाकात की। डोभाल चीन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। भारत को ये धमकी चीन के सरकारी मीडिया दे दी है।

Read Also: खुलासा: 2002 में भारत पर परमाणु हमला करना चाहते थे मुशर्रफ, लेकिन डर के मारे कर न सके

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने झांग यी के आर्टिकल के हवाले से लिखा है कि “भूटान की ओर से भारत से कोई मदद नहीं मांगी गई थी, लेकिन भारत फिर भी इस मुद्दे में अपना अड़ंगा लगा रहा है।” अखबार का कहना है कि “भूटान सरकार की तरफ से जारी 29 जून के बयान में भारत सरकार से मदद मांगने का कोई जिक्र नहीं था। डिप्लोमैटिक सूत्रों के मुताबिक भूटान सरकार को तो भारत की घुसपैठ के बारे में भी नहीं मालूम था।”

Read Also: बौखलाए चीन ने दी कश्मीर में घुसने की धमकी

इस भारत ने बिना शर्त डोकलाम से पीछे हटने से मना कर दिया है। भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं बिना शर्त वापस बुलाने की चीन की मांग ठुकरा दी है। चीन के सरकारी न्यूज पेपर पीपुल्स डेली के एक रिपोर्टर के सवाल पर इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन गोपाल बागले ने ये जवाब दिया है। बागले ने कहा, “हमने डोकलाम मसले पर अपना नजरिया और रास्ता खोजने के तरीके को चीन के सामने साफ कर दिया है।” गोपाल के मुताबिक सीमा विवाद हल के लिए दोनों देशों के बीच एक सिस्टम बना हुआ है। हमें उसी के अनुसार मौजूदा विवाद खत्म करने को आगे बढ़ना होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

Read Also: अब शरीर में लगेंगे चिप, चिप की मदद से कर सकेंगे अपने सारे काम

बता दें कि डोकलाम भारत-चीन-भूटान के बीच एक ट्राइजंक्शन है। चीन के सड़क बनाने की कोशिशों को बीच इस विवाद का जन्म हुआ। यहां पर तीनों देशों की सीमाएं मिलती है। चीन यहां पर सड़क बनाना चाहता है। भारत और भूटान चीन के इस चाल का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि चीन की पहुंच यहां तक होने से भारत का चिकन नेक (सिलिगुड़ी गलियारा) चीन के सामरिक पहुंच में आ जाएगा। यदि ऐसा होता है यह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

चीन ने फिर दी धमकी, डोकलाम से हटे भारत नहीं तो हम कश्मीर में घुस जाएंगे

China threatens, India, Kashmir, pakistan,
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts