Sapne me Surya Dekhna: सपने में सूर्य को देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति को सपने में सूर्य दिखाई देता है, उस व्यक्ति को समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। यह सपना व्यक्ति का तेज और मान सम्मान बढ़ाने वाला माना जाता है।
सपने में कई लोगों को देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को सपने में सूर्य दिखता है। जिन लोगों को सपने में सूर्य देव के दर्शन होते हैं, उन लोगों के लिए यह सपना बहुत ही शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो भी सपने हम लोग देखते हैं उसका कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। सपनों का फल हमें आने वाले दिनों में मिलता है। आइए जानते हैं सपने में सूर्य देखना किस बात का संकेत होता है?
Sapne me Surya Dekhna: सपने में सूर्य देव देखना
यदि आपके सपने में सूर्य देव दिखाई देते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि अब आपको सूर्य देव की उपासना शुरू कर देना चाहिए। सपने में सूर्य देव को देखना इस बात का संकेत होता है कि सूर्यदेव आपसे भक्ति और भाव चाहते हैं।
सपने में सूर्य देव को देखने का यह भी मतलब होता है कि आपके ऊपर शनि की कुदृष्टि नहीं पड़ेगी। शनि देव सूर्य देव के पुत्र हैं। सूर्य देव की उपस्थिति में शनि देव का प्रभाव कमजोर हो जाता है। इसलिए इस प्रकार का सपना आने पर आप खुश हो जाएं कि आपके जीवन में अब खुशहाली आने वाली है।
सपने में सूर्य देखना इस बात का भी संकेत देता है कि आप समाज में अपने आप को प्रतिष्ठित करने के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे। आपके जीवन में नई चीजें आने वाली हैं यह भी संकेत होता है। यह भी पढ़ें- सपने में मंदिर देखना या मंदिर की घंटी देखने का मतलब
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
सपने में सूर्य देव को देखना इस बात का भी संकेत होता है कि सूर्य के समान आपका तेज होगा और आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक होगी। आपके कार्यों में वृद्धि होगी और आपके कार्यों से लोग आपको जानेंगे। आपको जीवन में काफी सराहना मिलेगी और समाज तथा राज्य में आपकी प्रसिद्धि हो गई।
सपने में भगवान सूर्य का दर्शन किस बात का संकेत होता है कि आपका स्वास्थ्य ठीक होने वाला है। जिस प्रकार सूर्य देव के प्रकाश से बहुत सारे रोग दूर होते हैं वैसे ही यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। बीमार व्यक्ति को सुबह 9:00 बजे की धूप में बैठकर सूर्यदेव से जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करनी चाहिए। इससे सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ने से शरीर में एक अलग तरह की स्फूर्ति का संचार होता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































