खुलासा: 2002 में भारत पर परमाणु हमला करना चाहते थे मुशर्रफ, लेकिन डर के मारे कर न सके

Musharraf wanted nuclear attack India 2002

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया है कि वो 2002 में भारत पर परमाणु हमला करना चाहते थे। मुशर्रफ के मुताबिक वो इसका प्लान तो बना रहे थे लेकिन उन्हें डर था कि भारत भी जवाबी हमला करेगा। इसलिए उसने अपना इरादा बदल दिया। मुशर्रफ ने ये बातें एक जपानी अखबार के इंटरव्यू में कहा है। बता दें कि उस समय मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति हुआ करते थे।

Read Also: चंद्रशेखर आजाद: एक प्रखर देशभक्त और अदभुत क्रांतिकारी

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने जापान के अखबार ‘मेनिची शिंबुन’ को एक इंटरव्यू दिया। इसी इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय संसद पर हमले और उसके बाद के तनाव का जिक्र किया है। मुशर्रफ के मुताबिक उस वक्त जब भारत के संसद पर हमला हुआ था तो वो कई रातों तक सो नहीं पाए थे। अखबार में मुशर्रफ ने कहा कि ‘खुद से ये सवाल पूछता रहता था कि मुझे एटमी हथियार तैनात करने चाहिए या नहीं।’

Read Also: ये हैं बिहार के ऐसे नेता जिनकी राजनीति सबके समझ से परे है

इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि 2001 में भारत और पाकिस्तान दोनों की मिसाइलों पर वाॅरहेड्स (एटम बम) नहीं लगाए गए थे। मुशर्रफ के मुताबिक- एटमी हमला करने के लिए एक से दो दिन लग सकते थे। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्होंने मिसाइलों पर वॉरहेड्स लगाने का ऑर्डर दिया था? पूर्व तानाशाह ने कहा- हमने ऐसा नहीं किया और मुझे लगता है कि भारत ने भी न्युक्लियर वॉरहेड्स मिसाइलों पर नहीं लगाए होंगे।

Read Also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कलाम स्मारक का उद्घाटन

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि मुशर्रफ ने 1999 में पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान का राष्ट्रपति बना था। उस वक्त मुशर्रफ पाकिस्तान के आर्मी चीफ थे। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

खुलासा: 2002 में भारत पर परमाणु हमला करना चाहते थे मुशर्रफ, लेकिन डर के मारे कर न सके

Musharraf wanted nuclear attack India 2002
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts