घटना इंदौर के झंडा चौक की है जहां पर एक शख्स ने जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। बाद में वो अपनी पत्नी को भी जुए में हार गया।
नई दिल्ली। इंसान को जब जुए और शराब की लत लग जाए तो उससे क्या -क्या न करवा दे। इस कलियुग में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जुए में हार गया। घटना इंदौर के झंडा चौक की है जहां पर एक शख्स ने जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। बाद में वो अपनी पत्नी को भी जुए में हार गया। जुए में पत्नी को हारने के बाद जुआरियों ने पैसों की मांग की। जब पति पैसे देने में असमर्थ हो गया तो जुआरियों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया।
Read Also: खुशखबरी: अब IRCTC एप से होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग
आरोपी की हिम्मत अब इतनी बढ़ गई है कि वो महिला की बेटी के साथ भी संबंध बनाने की धमकी दे रहे हैं। तंग आकर महिला ने अपना घर बदल लिया और नये घर में रहने लगी। लेकिन आरोपी और पति वहां भी उसे परेशान करने लगे और उसे बेचने की धमकी देने लगे। महिला ने पति और जुआरियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस में मामले की जांच कर रही है।
Read Also: ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !
महिला की उम्र 38 साल की है और 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। महिला के परिवार में उसके अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला के पति को शराब और जुए की लत है। किशोर नाम का यह व्यक्ति पहले भी घर का सामान और जेवर जुए में हार चुका है। किशोर ने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख के साथ जुआ खेला और जुए में पैसों के साथ अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया।
Read Also: शास्त्री बने टीम इंडिया के नए कोच, जहीर बॉलिंग कोच
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
आरोपियों ने महिला के साथ संबंध बनाने का दबाव उनकी बेटियों के सामने डाला। जब महिला ने इसका विरोध किया तो जुआरी कहने लगे कि उसने उसे जीता है। कुछ दिनों बाद बदमाशों ने बेटियों को घर से बाहर निकालकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इस घटना के बारे में पति से बात की तो पति ने बेटी को दांव पर लगाने की धमकी दी। उसके बाद महिला ने पुलिस में पति और आरोपी जुआरियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































