‘मेक इन इंडिया’ को मिली ताकत, सेना खरीदेगी 14 हजार करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल

आकाश डिफेंस मिसाइल सिस्टम

भारतीय सेना अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए 14 हजार करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल और हेलिकॉप्टर खरीदेगी। मेक इन इंडिया के तरह यह खरीददारी भारतीय सेना करेगी। मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंट और 25 उन्नत हल्के हलिकॉप्टर (एएलएच) की खरीदारी करेगी।

भारतीय सेना ने आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के साथ अन्य समानों की खरीददारी के लिए सरकार के पास कुल 14000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। सरकारी सूत्रों ने एएनआई के हवाले से कहा कि भारतीय सेना ने प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के पास भेज दिया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल सकती है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इस संबंध में एक हाई लेवल बैठक करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आकाश-एस मिसाइल एक स्वदेशी हथियार के साथ-साथ यह आकाश मिसाइल प्रणाली का एक नया संस्करण है।

30 किमी दूर से ही दुश्मनों का काम तमाम

आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम 25-30 किमी दूर से ही दुश्मनों के विमान और क्रूज मिसाइल को खत्म करने में सक्षम है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि मिसाइल लद्दाख जैसे अत्यधिक ठंड के मौसम में भी दुश्मनों का जवाब देने में सक्षम है।

आकाश-एस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिसाइल चीन और पाकिस्तान की सीमाओं के साथ पहाड़ी और अन्य क्षेत्रों में भारतीय सेना की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। आकाश मिलाइल सिस्टम को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। बता दें कि भारतीय सेना में आकाश मिसाइल पहले से ही सेवा दे रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

आकाश मिसाइल के साथ-साथ भारतीय सेना अपने विमानन स्क्वाड्रनों के लिए 25 एएलएच ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी विचार कर रहा है। भारतीय सेना की सूची में कई हथियार और उपकरण का खरीद शामिल है और इसका निर्माण भारत में ही किया जा रहा है।

बता दें कि भारत सरकार मेक इन इंडिया के तहत भारतीय वायुसेना के लिए तेजस विमान का भी निर्माण कर रही है। तेजस एक हल्का लड़ाकू विमान है जो हर मौसम में मार करने में सक्षम है। तेजस लड़ाकू विमान तीनों सेनाओं के पास मौजूद हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

‘मेक इन इंडिया’ को मिली ताकत, सेना खरीदेगी 14 हजार करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल

आकाश डिफेंस मिसाइल सिस्टम
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts