भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले मिले

भारत में कोरोना महामारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी है। देश में कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। इस बीच देश में लगातार कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शानिवार को देश में कोरोना के 41,831 नए मामले दर्ज किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के कारण 541 मरीजों की जान चली गई, जबकि 39,258 मरीज कोरोना से ठीक हुए। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों की तुलना में कम है। देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है।

भारत में कोरोना महामारी के कुल 3.16 करोड़ मामले हो चुके हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है। पढ़ें – कोरोना से कैसे बचें?

केरल में हालात बदतर

भारत में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। केरल में पिछले कुछ दिनों से लगातार 20 हजार से ऊपर केस आ रहे हैं। भारत में कुल नए कोरोना मामलों में अकेले केरल का प्रतिशत 50 फीसदी है।

शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

8 राज्यों में कड़ी पाबंदी लागू

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन जैसी स्थितियाँ है। यहां पाबंदी के साथ-साथ छूट दिया गया है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में कोरोना महामारी का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले मिले

भारत में कोरोना महामारी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts