लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान – Louki ke Fayde aur Nuksan

लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान

लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान – लौकी का सेवन ज्यादातर सब्जियों के रूप में किया जाता है। लौकी खाने के कई फायदे होते हैं। आयुर्वेद में लौकी को ओषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज का सेवन करने के नुकसान होते हैं। लौकी का जूस पीने के फायदे तो होते हैं लेकिन ज्यादा पीने से नुकसान भी होते हैं।

लौकी जूस पीने के फायदे और नुकसान – Louki Juice ke Fayde aur Nuksan

लौकी जूस के फायदे – Benefits of Louki Juice

लौकी का जूस सुबह-सुबह वर्कआउट करने वालों के लिए फायदेमंद होता है। लौकी के रस में नेचुरल शुगर मौजूद होता है जो शरीर में ग्लाइकोजीन स्तर को नियंत्रित करता है और कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा करता है।

लौकी का जूस कब्ज की समस्या में लाभकारी होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या की शिकायत है उन्हें रोज सुबह लौकी का रस पीना चाहिए, यह फायदेमंद होता है। लौकी में मौजूद फाइबर हमारे शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं।

लौकी में कैलोरी और फैट कम मात्रा में होता है। जिनको मोटापे की समस्या है उनके लिए लौकी का जूस फायदेमंद होता है। लौकी में मौजूद फाइबर बार-बार भूख लगने की समस्या को नियंत्रित करता है।

एक गिलास लौकी का जूस पीने से एनर्जी और ताजगी मिलती है। लौकी के रस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके हमारे शरीर की अंदरूनी गंदगी साफ होती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

कई लोगों को यूरिन के वक्त जलन या दर्द होता है। उनके लिए लौकी का जूस फायदेमंद होता है। लौकी का जूस यूरिन में एसिड की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे टॉयलेट के वक्त जलन या दर्द की समस्या में राहत मिलती है।

लौकी जूस के नुकसान – Side Effects of Louki Juice

लौकी का जूस ज्यादा पीने से दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है। कई बार यह बैक्टिरियल इंफेक्शन का कारण भी बन जाता है। इसलिए सही से साफ करके ही जूस बनाएं।

लौकी में हानिकारक पेस्टीसाइट्स और ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देकर बड़ा किया जाता है। यह जूस खतरनाक होता है। इसे पीने से एलर्जी हो सकती है। चेहरे पर दाने, खुजली, भूख में कमी, पैरों में सूजन की समस्या होने लगती है।

जरूरत से ज्यादा लौकी का जूस पीने से शरीर में एंटी-ऑक्सीटेंड या विटामिन ई की मात्रा बढ़ जाती है और यह कैंसर जैसे रोग का कारण बन सकता है।

लौकी का जूस ज्यादा पीने से शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर असामान्य रूप से कम हो जाता है और हाइपोटेंशन नामक बीमारी का खतरा बना रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग यदि लौकी जूस का अधिक सेवन करते हैं तो ऐसे में शरीर में शुगर के स्तर को यह अचानक बहुत कम कर सकता है। इससे बेहोशी आ सकती है।

लौकी की जूस पीने के बाद यदि अत्यधिक पसीना आने लगे, भूख बहुत लगे या लगना ही बंद हो जाए, बेहोशी, थकान के साथ ही धुंधला दिखने लगे, एलर्जी होने लगे तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

FAQs – प्रश्न और उत्तर

जूस कब पीना चाहिए?

सुबह नाश्ते में जूस का सेवन किया जा सकता है। खाना खाते समय जूस पीने से खाना जल्दी पच जाता है। जूस का सेवन मौसम के अनुसार करना चाहिए। जूस पीने से शरीर में जरूरी फाइबर की कमी पूरी हो जाती है।

फ्रूट जूस पीने का सही समय क्या है?

फ्रूट जूस पीने के सबसे सही समय है सुबह नाश्ते के 2 घंटे बाद। साथ दोपहर को खाना खाने के दो घंटे बाद भी जूस पी सकते हैं।

गर्मी में कौन सा जूस पीना चाहिए?

गर्मी में मौसमी, केला, चीकू, तरबूज, खरबूज, आम और लीची जैसे फल का जूस पीना चाहिए। गर्मी के समय इन फलों का जूस पीने से लाभ मिलता है।

क्या खाली पेट जूस पीना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार, खाली पेट कोई भी मीठा पेय पीने से अग्न्याशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, इससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है। खाली पेट जूस पीने से लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कमजोरी में कौन सा जूस पीना चाहिए?

शरीर में कमजोरी होने पर डॉक्टर मौसमी की जूस पीने की सलाह देते हैं। सुबह के वक्त एक्सरसाइज के बाद नाश्ते में हल्का जूस का सेवन कर सकते हैं।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के तौर न लें। अन्य जानकारियों के लिए हमारे होमपेज पर जाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान – Louki ke Fayde aur Nuksan

लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts