हरी सब्जी की हो कमी तो बारिश के मौसम में ट्राई करें यह ऑप्शन

हरी सब्जी

मानसून पड़ते ही एक तरफ बारिश की शुरूआत हो जाती है। दूसरी तरफ हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लग जाते हैं। अगर सब्जी खरीदी भी जाए तो काफी सोच-विचार करके खरीदनी पड़ती है, क्योंकि पत्तेदार सब्जियों में कीड़े पड़ जाते हैं। कुछ सब्जियाँ बारिश के समय में शरीर के लिए ठीक नहीं होती हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हरी सब्जियों के नाम पर लौकी और तौरई जैसी सब्जी ही बच जाती है। इन्हें लगातार खाने से भी हमें बोरियत होने लगती है। मानसून आते ही हरी सब्जी का रेट महंगा हो जाता है। हरी सब्जी लोगों की पहुंच से दूर हो जाता है। ऐसे में इसके कई ऐसे विकल्प भी हैं जिन्हें आजमाया जा सकता है। तो आइए जानते है बारिश के मौसम में हरी सब्जी की जगह कुछ ऑप्शन्स के बारे में-


बारिश के मौसम में सबसे अच्छा ऑप्शन है दालें
हरी सब्जी के स्थान पर दाल का प्रयोग
हरी सब्जी के स्थान पर दाल का प्रयोग करें

हम भारतीयों के खानें में अक्सर दाल जरूरी चीज होती है। ऐसा देखा जाता है कि लोग दाल का प्रयोग अलग-अलग तरह से अपने लंच और डिनर में करते हैं। ऐसे में अगर मानसून में सब्जियां महंगी हो गयी हों या अच्छी क्वालिटी की ना हों तो दालों का मिश्रण हम बढ़ा सकते हैं। दाल से हमारे शरीर को प्रोटीन और फाइबर मिलता है।

इसके साथ-साथ दाल में विटामिन और मिनरल पाई जाती है। आप इन्हें लंबे टाइम तक स्टोर कर सकते हैं और ये ज्यादा महंगी भी नहीं होती है। दाल को कई तरीके से बनाया जा सकता है, जैसे कि छोले, राजमा, काला चना, सूखे मटर, साबूत मूंग से एक समय की सब्जी बनाने की समस्या से छूटकारा पा सकते हैं।


सेहत के लिए लाभदायक है सोयाबीन

सोयाबीन भी प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। बारिश के मौसम में सब्जियों का ज्यादा ऑप्शन अगर आपके पास मौजूद नहीं है तो सोयाबीन को ट्राई किया जा सकता है। ऐसे समय में सोयाबीन अच्छा विकल्प है। सोयाबीन की सब्जी भी कई तरीके से आप बना सकती हैं। सोयाबीन को आमतौर पर सब्जी के रूप में खाया जाता है। जिन लोगों को नॉनवेज पसंद नहीं है उनके लिए सोयाबीन एक बेहतर विकल्प है।


अंडा है बेहतर विकल्प

बारिश का मौसम शुरू होते ही सब्जियाँ महंगी होने लगती हैं। ऐसे समय में जो लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं उनके लिए अंडा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। एक अंडा में लगभग 75 कैलोरी होता है। इसके आलावा अंडे में कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।

इसलिए सेहत के लिहाज से अंडा एक अच्छा ऑप्शन है। अंडे में फैट बहुत कम होता है। इसलिए अंडा एक हेल्दी आहार स्रोत भी है। इसके आलावा आप अंडे की कोई भी सब्जी बना सकते हैं। जैसे – अंडा कढ़ी या फिर अंडें की भूजी, ब्रेड और अंडा भी खा सकते हैं।


बेसन के व्यंजनों का उपयोग कर सकते हैं

बेसन हर घर में मिलने वाला आम खाद्य पदार्थ है। बेसन को ज्यादातर घरों में पकौड़ी बनाने के प्रयोग में लाया जाता है। बेसन चने की दाल को पीसकर बनाया जाता है। बेसन में प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिशन भी पाए जाते हैं। बेसन से आप कढ़ी-पकौड़े और गट्टे की सब्जी, बेसन के मंगैड़ो के साथ ही कई प्रकार की सब्जियां बना सकते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में बेसन सब्जी का अच्छा ऑप्शन है।


पनीर है सबसे अच्छा ऑप्शन 
पनीर की सब्जी
पनीर की सब्जी

पनीर खाना किसे पसंद नहीं होता है। पनीर मुख्यत: टेस्टी सब्जी बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। देसी दूध से तैयार पनीर खाने का मजा ही कुछ और होता है। यदि पनीर गाय के दूध से बनाया गया हो तो और अच्छा।

पनीर से कई प्रकार के व्यंजन और सब्जी बनाया जा सकता है। पनीर की भूजी, पनीर का पराठा, पनीर पकौड़ा, पनीर कटलेट, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर की रेसपी, मटर पनीर, पनीर टिक्का, पनीर प्याजा इत्यादि। पनीर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now