इजरायल-फिलिस्तीन खूनी संघर्ष के बीच तनाव चरम पर, गाजा में 65 की मौत

इजरायल फिलिस्तीन खूनी संघर्ष

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष लगाता बढ़ता जा रहा है। गाजा में मौत का आंकड़ा 65 तक पहुंच गया है। वहीं इजरायल ने अपने यहां 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है। हालांकि खबरों में इजरायल में मरने वालों की संख्या 7 बताई जा रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल फिलिस्तीन खूनी संघर्ष के बीच गाजा में 16 बच्चों और पांच महिलाओं सहित मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गई। 86 बच्चों और 39 महिलाओं सहित कम से कम 365 लोग घायल हुए हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्स ने बुधवार शाम को कहा- हमारी सेना के गाजा पट्टी और फलस्तीन में हमले बंद नहीं होंगे। हम अब तब तक रुकने को तैयार नहीं हैं, जब तक दुश्मन को पूरी तरह शांत नहीं कर देते। इसके बाद ही अमन बहाली पर कोई बात होगी।

इजरायली रक्षामंत्री के बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि हालात और खराब हो सकते हैं। उधर हमास के नेता हानिया ने कहा कि अगज इजरायल जंग बढ़ाना ही चाहता है तो हम भी रुकने को तैयार नहीं हैं। चरमपंथियों ने चेतावनी दी है कि वे इजरायलियों की जिंदगी नर्क कर देंगे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से शांति कायम करने और तनाव को कम करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस बात पर चिंता जताई है कि कहीं स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन फ़लस्तीनी लोगों को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। जर्मनी ने भी कहा है कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के प्रवक्ता स्टीफन सीबेरट ने कहा कि गाजा से इजरायल पर हो रहे हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। इसे कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

इजरायल-फिलिस्तीन खूनी संघर्ष के बीच तनाव चरम पर, गाजा में 65 की मौत

इजरायल फिलिस्तीन खूनी संघर्ष
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts